फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people arrested with Rs 75 lakh cash in Mohali

मोहाली में 75 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार, चंडीगढ़ नंबर की स्कॉर्पियो पर थे सवार

Thu, 28 Mar 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/लालड़ू (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/लालड़ू (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested with Rs 75 lakh cash in Mohali
बरामद कैश के साथ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मोहाली में डेढ़ करोड़ के सोने व हीरे के गहने पकडे़ जाने के बाद बुधवार को लालड़ू पुलिस ने नाके पर एक स्कॉर्पियो कार से 75 लाख रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में डीडीआर दर्ज कर केस को आयकर विभाग को सौंप दिया है। विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि बुधवार को डीएसपी डेराबस्सी की अगुवाई वाली टीम ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव सरसीणी में स्पेशल नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। लालड़ू के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह भी नाके पर मौजूद थे। इसी दौरान अंबाला की तरफ से आ रही एक चंडीगढ़ नंबर की स्कॉर्पियो कार को संदेह के आधार पर रोका। 
विज्ञापन


कार में प्रमोद सांगवान निवासी जिला झुंझुनू राजस्थान व सोनू निवासी जिला रेवाड़ी हरियाणा सवार थे। इन्होंने पुलिस को बताया कि वह रेवाड़ी से आ रहे हैं। पुलिस ने कार की चेकिंग की तो उसमें से 75 लाख रुपये बरामद हुए। कार सवार कैश संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके और न ही उचित जवाब दे पाए। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी नकदी व सोना पकड़ा गया है, लेकिन चुनाव में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी मात्रा में कैश पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed