फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two nizerian smuggler arrest with 418 grams heroine

418 ग्राम हेरोइन समेत दो नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
two nizerian smuggler arrest with 418 grams heroine
बीते वीरवार को गिरफ्तार किए गए दोनों नाइजीरियन को पुलिस ने शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड ले लिया है। रिमांड में खुलासा हुआ है कि दोनों नाइजीरियन टूरिस्ट और मेडिकल वीजा पर भारत आए थे और एक दूसरे के जानकार नहीं है। दोनों आरोपी दिल्ली निवासी ओबीबुलू (31) और अजुका (38) हैं। ओबीबुलू बिजनेस वीजा और अजुका मेडिकल वीजा पर हैं। दोनों अलग-अलग कैब से दिल्ली से चंडीगढ़ नशा सप्लाई करने आए थे। दोनों दिल्ली से हेरोइन लाकर यहां पर दोगुने दाम में बेचते थे। उनसे बरामद हुई 418 ग्राम हेरोइन करीब ढाई करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत कुमार ने बताया कि बीते वीरवार शाम सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह की अगुवाई में पुलिस अपने-अपने एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार सेक्टर-38ए और बी टर्न के पास पहुंचे तो उन्हें एक नाइजीरियन युवक पैदल आते हुए दिखा। उसे रोककर पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। तलाशी में उसके पास से पॉलीथिन में 207 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, थाने की दूसरी टीम ने सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह की अगुवाई में इसी दिन शाम 5 बजे पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सेक्टर-39सी और डी के टर्न के पास पहुंची तो एक नाइजीरियन पीछे मुड़कर भागने लगा तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से 211 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बता दें कि सेक्टर-39 थाना पुलिस 2018 में एनडीपीएस एक्ट के तहत हेरोइन, गांजा, अफीम नशीले इंजेक्शन और नशे की गोलियों की तस्करी के मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि इस साल अब तक हेरोइन, गांजा, चरस, भुक्की, नशे के इंजेक्शन और गोलियों के कुल 40 मामलों में आरोपियों को काबू कर 39 मामले दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed