फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two new industrial parks to be set up in Ludhiana and Rajpura

पंजाब कैबिनेट का फैसला, लुधियाना और राजपुरा में बनेंगे दो नए औद्योगिक पार्क

Wed, 08 Jul 2020 11:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two new industrial parks to be set up in Ludhiana and Rajpura
पंजाब कैबिनेट - फोटो : फाइल फोटो

राज्य के आर्थिक और औद्योगिक ढांचे को और मजबूत करने के लिए पंजाब कैबिनेट की तरफ से बुधवार को 3200 करोड़ रुपये की लागत से 2000 एकड़ सरकारी व पंचायती जमीन पर आधुनिक औद्योगिक पार्क और एकीकृत उत्पादन कलस्टर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह पार्क व कलस्टर  मत्तेवाड़ा (लुधियाना) के नजदीक और राजपुरा (पटियाला) में स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई मीटिंग के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 1600 -1600 करोड़ की लागत से 1000-1000 एकड़ में स्थापित होने वाले दोनों प्रोजेकट संभावित उद्यमियों/उद्योगपतियों द्वारा उनके प्रोजेक्ट तेजी से स्थापित करने में मददगार होंगे। इन प्रोजेक्टों के लिए पंचायती जमीन, आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग द्वारा मिश्रित प्रयोग/औद्योगिक पार्क/एकीकृत उत्पादन कलस्टर (आईएमसी) के तौर पर विकसित करने के लिए खरीदी जाएगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार, मत्तेवाड़ा के अहम प्रोजेक्ट की रूपरेखा औद्योगिक विभाग की तरफ से तैयार की जा रही है और सरकारी विभागों की जमीन, आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की तरफ से ओयूवीजीएल के अंतर्गत प्राप्त की जाएगी। प्रोजेक्ट वाली जगह कई सालों से पंजाब सरकार के विचाराधीन थी और औद्योगिक विभाग की तरफ से इस बारे में लगातार पैरवी की जा रही थी। आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की वित्त और बड़े पैमानों के प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के क्षमता पर ध्यान देते हुए इसे विभाग को सौंपा गया है।


पार्क और कलस्टर के लिए यह है जमीन की स्थिति
मत्तेवाड़ा में आधुनिक औद्योगिक पार्क के लिए उपलब्ध जमीन की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि 955.6 एकड़ में से 207.07 एकड़ पशु पालन विभाग से संबंधित है। 285.1 एकड़ पुनर्वास विभाग (आलू बीज फार्म), 416.1 एकड़ ग्राम पंचायत सेखोवाल, 27.1 एकड़ ग्राम पंचायत सलेमपुर (आलू बीज फार्म) और 20.3 एकड़ ग्राम पंचायत सैलकलां की है।

एकीकृत उत्पादन कलस्टर (आईएमसी) के नजदीक राजपुरा को राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम की सहायता से 1000 एकड़ सरकारी और पंचायती जमीन पर विकसित किया जाएगा। कुल 1102 एकड़ पंचायती जमीन में से 492 एकड़ गांव सेहरा, 202 सेहरी, 183 आकरी 177 पाबरा और 48 तखतू माजरा से संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed