फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two new case of Corona positive found in Chandigarh

Coronavirus: चंडीगढ़ में कोरोना के दो और संक्रमित मिले, शहर में संख्या 13 से बढ़कर 15 हुई

Wed, 01 Apr 2020 09:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Two new case of Corona positive found in Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को एक साथ पांच मरीजों के मिलने के बाद मंगलवार को दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि होने से प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिन दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें से एक नयागांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के संपर्क में आया था। नयागांव निवासी बुजुर्ग की मंगलवार सुबह कोरोना से मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं, पॉजिटिव मिला दूसरा मरीज मोहाली के मायो हॉस्पिटल का एक डॉक्टर है, जो कोरोना पीड़ित कनाडा से लौटे दंपती के संपर्क में आया था। दो नए केस मिलने के बाद अब चंडीगढ़ में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 से बढ़कर 15 हो गई है। मंगलवार को जिन दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, उनमें 31 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय एक डॉक्टर शामिल हैं। दोनों चंडीगढ़ निवासी हैं। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक नयागांव निवासी वृद्ध के संपर्क में आया था। इसके अलावा सेक्टर-49 निवासी 40 वर्षीय एक डॉक्टर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। डॉक्टर सेक्टर-33 में आए कनाडा के कोरोना संक्रमित दंपती के संपर्क में आए थे। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही इस दंपती में कोरोना की पुष्टि हुई थी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 डॉक्टरों समेत 45 स्टाफ पर मंडरा रहा खतरा

नया गांव के 65 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत के बाद क्वारंटीन किए गए पीजीआई के 5 डॉक्टर, 22 नर्सिंग स्टाफ, 5 सेनिटेशन अटेंडेंट और 4 हॉस्पिटल अटेंडेंट के अलावा जीएमएसएच सेक्टर-16 के पांच डॉक्टरों समेत 2 इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, एक रेडियोग्राफर और एक स्टाफ नर्स पर खतरा मंडरा रहा है। 

सोमवार को बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि के बाद इन सभी 45 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया था। यही सभी लोग बुजुर्ग मरीज के संपर्क में आए थे। इस मरीज को 26 मार्च को दूसरे लक्षणों के आधार पर पीजीआई में भर्ती किया गया था लेकिन धीरे धीरे कोरोना के लक्षण सामने आने पर उसकी 29 मार्च को कोरोना की जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीजीआई प्रशासन सकते में आ गया और उस मरीज के संपर्क में आए सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सफाई और हॉस्पिटल अटेंडेंट को क्वारंटीन कर दिया गया। 

इनमें से मंगलवार को कितनों की जांच कराई गई, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध दोनों अस्पताल प्रबंधनों या प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। उधर, इसे गंभीरता से लेते हुए अन्य डॉक्टरों ने सभी क्वारंटीन स्टाफ और डॉक्टरों की जांच कराने की मांग की है।

रिपीट टेस्ट की रिपोर्ट दो दिन बाद भी नहीं आई

कोरोना पॉजिटिव 8 मरीजों में से तीन मरीजों के दो दिन पहले रिपीट टेस्ट के लिए जांच के नमूने लिए गए थे लेकिन अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जिन तीन मरीजों के नमूने रिपीट टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, उनके जीएमएसएच में भर्ती चंडीगढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला और 23 साल युवक के अलावा जीएमसीएच में भर्ती चंडीगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवक शामिल हैं।

रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ठाकुर ने पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगतराम से मांग की है कि पीजीआई में भर्ती नयागांव के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए क्वारंटीन किए गए सभी डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की जांच अवश्य होनी चाहिए। उनका कहना है कि पीजीआई समेत जीएमसीएच-16 के भी सभी क्वारंटीन किए गए सभी डॉक्टर्स व स्टाफ की भी जांच होनी चाहिए। इसे लेकर कोई रिस्क लेना ठीक नहीं।

चंडीगढ़ में कब-कब मिले मरीज

  • 18 मार्च को पहले मरीज में कोरोना की पुष्टि।
  • 20 मार्च को पहले मरीज के संपर्क में रहे उसके भाई, कुक और मां में भी पुष्टि। 
  • 20 मार्च को ही यूके से आए एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
  • 25 मार्च को दुबई से लौटे एक युवक में कोरोना की पुष्टि। 
  • 27 मार्च को दुबई से लौटे युवक की मां भी पॉजिटिव मिली, कनाडा से लौटे दंपती में भी पुष्टि।
  • 30 मार्च को 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।
  • 31 मार्च को 2 मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि।

 

  • 103 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई चंडीगढ़।
  • 15 लोगों की रिपोर्ट मिली है पॉजिटिव।
  • 500 से ज्यादा लोग होम क्वारंटीन।

यहां करा सकते हैं जांच
कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पतालों में बनाए गए फ्लू काउंटर पर जाकर जांच कराई जा सकती है। अगर आप में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो नमूने जीएमसीएच-32 व पीजीआई भेजे जाएंगे। जहां से 6 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी।

पीजीआई के हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं जानकारी
पीजीआई ने कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2755444 जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed