{"_id":"65fbe2e0e1c9319c2601fddc","slug":"two-more-people-died-after-drinking-poisonous-liquor-in-sangrur-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangrur: जहरीली शराब पीने से दो और की मौत, आठ हुई संख्या, सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sangrur: जहरीली शराब पीने से दो और की मौत, आठ हुई संख्या, सरगना गिरफ्तार
Thu, 21 Mar 2024 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:17 PM IST
सार
पंजाब के संगरूर में गांव गुज्जरां में बुधवार को जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो व्यक्ति सगे भाई थे। चार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी आज मौत हो गई। प्रशासन ने जांच के लिए हाई पावर कमेटी का गठन करके 72 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गुरसेवक सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर के गुज्जरां क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। वहीं, पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि संगरूर के दिड़बा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से बुधवार को छह लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के सिविल सर्जन कृपाल सिंह ने वीरवार को दो और लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिससे मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। उन्होंने बताया कि 12 अन्य लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने बताया कि नकली शराब मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। यह गिरफ्तार गुरलाल सिंह से पूछताछ के बाद की गई है। आरोपी गुरलाल सिंह नकली शराब बनाने के गिरोह का मुखिया बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, अमरीक सिंह निवासी गांव गुज्जरां, गुरलाल सिंह निवासी गांव उभावाल और हरमनप्रीत सिंह निवासी गांव तेईपुर जिला पटियाला के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए तैयार कर रहे थे शराब
पुलिस ने 200 लीटर इथेनॉल, 156 बोतल शराब, लेबलिंग वाली संदिग्ध नकली शराब वाली 130 बोतलें, बिना लेबल वाली नकली शराब वाली 80 बोतलें, 4,500 खाली बोतलें, 4600 ढक्कन और एक बॉटलिंग मशीन आदि बरामद कीं। इसके साथ ही 10 लीटर शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला फ्लेवर, 25 लीटर रंग, एक बॉटलिंग मशीन, 8 एल्कोहल मीटर, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, 4 बोतल काला रंग लेबल वाला, बोतलों के लेबल, हांडा अमेज कार, टब और बाल्टी, 315 गत्ते की पेटियां बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घर-घर स्वास्थ्य जांच रही टीम
संगरूर के उपायुक्त ने बुधवार को जांच समिति बनाते हुए 72 घंटे में ही रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। साथ ही बताया कहा था कि गुजरान गांव में एक सर्वेक्षण भी किया जा रहा है कि क्या किसी और का स्वास्थ्य खराब हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिस, राजस्व और ग्रामीण विकास अधिकारियों की कई टीमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रही हैं।
12 गंभीर अस्पताल में भर्ती
बुधवार को गुज्जरां निवासी निर्मल सिंह (40), जगजीत सिंह (27), भोला सिंह (55) और परगट सिंह (40) की मौत हो गई थी। वहीं, बुधवार को शराब पीने से बीमार हुए लाडी सिंह (27) निवासी गांव गुज्जरां, कृपाल सिंह और कुलदीप सिंह निवासी गांव ढंडोली खुर्द व गुरसेवक सिंह निवासी गांव उप्पली की वीरवार को राजिंदरा अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई, जबकि 12 अन्य व्यक्ति वीरपाल सिंह, राम चंद, बेअंत सिंह, हरपाल सिंह, शम्मी सिंह, जरनैल सिंह, गुरजीत सिंह, रणधीर सिंह, सतनाम सिंह, लखविंदर सिंह सभी निवासी गांव गुज्जरां और गुरजंट सिंह निवासी ढंडोली खुर्द अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।