फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two more corona patients from Chandigarh discharged, Salute to doctors

Coronavirus: चंडीगढ़ के दो और मरीजों ने जीती महामारी से 'जंग', डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर

Mon, 06 Apr 2020 03:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Apr 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Two more corona patients from Chandigarh discharged, Salute to doctors
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ चंडीगढ़ वासियों की जीत का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को एक ओर जहां दो और लोग कोरोना को हराकर पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी के वापस घर पहुंच गए। वहीं, कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आने से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रविवार को जिन दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, उनमें सेक्टर-21 निवासी चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव युवती का भाई और उसका दोस्त शामिल हैं। कोरोना के केसों पर काबू और मरीजों के ठीक होने के पीछे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की मुस्तैदी और मेहनत साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दो अप्रैल को यूके से लौटी कोेराने पॉजिटिव एक महिला डॉक्टर ठीक होकर घर लौटी थी। उसके बाद चार अप्रैल (शनिवार) को सेक्टर-21 निवासी पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज युवती की 48 वर्षीय मां के अलावा दुबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव युवक को जीएमसीएच-32 से छुट्टी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जीएमएसएच-18 में भर्ती मोहाली के सेक्टर-69 निवासी कोरोना पीड़ित एक युवक को भी स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई थी। इस तरह चंडीगढ़ में अब तक पांच जबकि ट्राइसिटी में कुल छह लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लगातार इन मरीजों का अपडेट ले रहा है। साथ ही इन्हें यह हिदायत भी दी गई है कि ये लोग 14 दिनों तक खुद को होम क्वारंटीन रखें। इस बीच अगर कोई परेशानी आती है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

चंडीगढ़ कोरोना अपडेट

- 154 अब तक संदिग्धों की हो चुकी है जांच
- 125 रिपोर्ट आई निगेटिव
- 18 लोगों की रिपोर्ट मिली है पॉजिटिव
- 1 नमूना रिजेक्ट हुआ
- अब तक 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
- 10 की रिपोर्ट आनी बाकी है

यहां करा सकते हैं जांच
कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पतालों में बनाए गए फ्लू काउंटर पर जाकर जांच कराई जा सकती है। अगर आप में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो नमूने जीएमसीएच-32 व पीजीआई भेजे जाएंगे। जहां से 6 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी।

पीजीआई के हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं जानकारी
पीजीआई ने कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2755444 जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed