फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two more arrested for cheating 60 lakhs in the name of getting loan

Chandigarh News: कर्ज दिलाने के नाम पर 60 लाख की ठगी में दो और दबोचे

Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested for cheating 60 lakhs in the name of getting loan
चंडीगढ़। कर्ज दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को साइबर क्राइम पुलिस ने बीते 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सौरव पाल और पीयूष निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों ने बीए तक पढ़ाई की है। पुलिस ने दोनों का पांच दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-8 के बुजुर्ग कृष्ण चंद (75) मैक्स इंडिया लिमिटेड से महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे मैक्स अस्पताल के लिए हॉस्टल सुविधा मुहैया करवाते हैं। वे हॉस्टल की इमारत को बढ़ाना चाहते थे। इसके लिए उन्हें साढ़े 3 करोड़ का लोन चाहिए था। उन्होंने एक समाचार पत्र में लोन के संबंध में बजाज फिनसर्व लिमिटेड का विज्ञापन दिखा था। इसमें दिए गए नंबर पर कॉल करने पर कॉलर ने लोन देने के नाम पर 2.36 लाख रुपये लोन प्रोसेस फीस के रूप में मांगे। इस तरह अलग-अलग लोगों ने कुल 60 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में जांच कर बीते दो मई को हरियाणा के भिवानी जिले के तरुण कुमार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि वह अभिषेक पाल और अन्य के साथ मिलकर लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करता है। उसके रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश के हरदोई से चार मई को अभिषेक पाल उर्फ दीपू को पकड़ा गया था। दीपू से पूछताछ के आधार पर दो और आरोपियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed