फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two month extension to police employees in Chandigarh

चंडीगढ़: बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगा आटा-दाल, पुलिस कर्मचारियों को दो माह का सेवा विस्तार

Wed, 01 Apr 2020 09:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Two month extension to police employees in Chandigarh
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को यूटी प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस के उन कर्मचारियों को दो महीने की एक्सटेंशन दी है, जो 31 मार्च 2020 को रिटायर होने वाले थे। इसके अलावा शहर के बीपीएल कार्ड धारकों को भी प्रशासन आटा और दाल मुहैया कराएगा।

विज्ञापन


प्रशासक ने सीएचडी कोविड नामक एक मोबाइल एप को भी लांच किया। यह मोबाइल एप सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी इन चंडीगढ़ (स्पीक) की तरफ से तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से शहरवासी कोरोना वायरस से संबंधित चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देश और नोटिफिकेशन को देख पाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन के आईटी विभाग की तरफ से इस एप को लगातार अपडेट किया जाता रहेगा। बैठक में प्रशासक ने शहर के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने पीजीआई के डायरेक्टर और डायरेक्टर हेल्थ सर्विस को आदेश दिए कि वह भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि कोई भी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित न हो सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कोरोना के पीड़ितों का इलाज बहुत ही ध्यान से किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बैंक और एटीएम खुले

प्रशासक ने कहा कि होम क्वारंटीन पीरियड के खत्म होने के बाद भी लोग एक-दूसरे से दूरी बनाए रखें। 14 दिन बाद भले ही होम क्वारंटीन का पोस्टर घरों के बाहर से हट जाता है लेकिन शहर में कर्फ्यू लगा है, इसलिए लोग अपने घरों में ही रहें। मिलने-जुलने से परहेज करें, तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। वित्त सचिव एके सिन्हा ने प्रशासक को बताया कि शहर के सभी बैंक और एटीएम खुले हैं। प्रशासन की तरफ से दिए गए समय अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए, इन सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

पंचकूला-मोहाली अपने पास की संख्या को कम करें: प्रशासक
चंडीगढ़ के डीजीपी ने प्रशासक को मंगलवार को ड्रोन से ली गई तस्वीरों को दिखाया। बताया कि कर्फ्यू तोड़ने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने प्रशासक को बताया कि किसी भी प्रवासी मजदूर को शहर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर कोई जाता हुआ दिख रहा है तो उसे मलोया के कम्युनिटी सेंटर में बने शेल्टर में शिफ्ट किया जा रहा है। 

प्रशासक ने पंचकूला और मोहाली को सलाह दी कि वह जारी किए गए कर्फ्यू पास की संख्या को कम करें क्योंकि इनकी वजह से चंडीगढ़ की सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा, डीजीपी, वित्त सचिव, नगर निगम के कमिश्नर, डीसी मनदीप सिंह बराड़, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से मोहाली और पंचकूला के डीसी, पीजीआई के डायरेक्टर और डायरेक्टर हेल्थ सर्विस उपस्थित रहे।

आटा और दाल वितरण की व्यवस्था पर हो रहा काम

एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि चंडीगढ़ में बीपीएल कार्ड धारकों को 5 किलो आटा प्रति व्यक्ति के हिसाब से 3 महीने के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा हर बीपीएल परिवार को एक किलो दाल 3 महीने के लिए मिलेगी। इसके लिए सभी तरह की व्यवस्था बनाई जा रही है और जल्द ही वितरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक में डीसी मनदीप सिंह बराड़ भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार को 34329 पैक्ड फूड शहर के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल वैन के जरिए बांटे गए हैं। जो भी कोई शहरवासी मदद करना चाहता है, वह डीसी दफ्तर में संपर्क कर सकता है।

एक्सटेंशन के बाद कर्मचारी 31 मई को रिटायर होंगे
एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस के वह कर्मचारी जो 31 मार्च 2020 को रिटायर हो रहे थे, उन्हें दो महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। अब पुलिस के वह सभी कर्मचारी 31 मई 2020 को रिटायर होंगे। इनके अलावा शहर के विभिन्न अस्पतालों के नर्स, वॉर्ड ब्वॉय और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी जो 31 मार्च 2020 को रिटायर हो रहे थे, वह सभी 30 सितंबर 2020 को रिटायर होंगे। 

परिदा ने जानकारी दी कि चंडीगढ़ में पंजाब सर्विस रूल लागू है और इस रूल्स के तहत 58 साल पूरा कर चुके कर्मचारियों को 31 मार्च को रिटायर कर दिया गया है। साथ ही जिन कर्मचारियों का इच्छुक सेवा विस्तार कुछ अंतराल से शुरू होना था, वे सभी 30 सितंबर 2020 को सेवा मुक्त होंगे। प्रशासन में ऐसे कर्मचारियों की संख्या करीब 350 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed