{"_id":"65a1b3c46cc8a3aff70528c4","slug":"two-minors-arrested-with-stolen-bullets-abscond-chandigarh-news-c-16-sml1026-327500-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चोरी की बुलेट समेत गिरफ्तार दो नाबालिग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चोरी की बुलेट समेत गिरफ्तार दो नाबालिग फरार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार 17 वर्षीय दो नाबालिग शुक्रवार सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। सारंगपुर थाना पुलिस ने दोनों को बीते वीरवार शाम पकड़ा था। ये दोनों आरोपी धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के रहने वाले हैं।
धनास के सामुदायिक केंद्र के पास से वीरवार शाम 7.30 बजे फर्जी नंबर लगाकर बुलेट पर आ रहे नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा था। इन्हें देर रात जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर सेक्टर 25 बाल सुधार गृह भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह बोर्ड के आदेश पर आरोपियों से जुड़ी कागजी कार्रवाई के सिलसिले में सारंगपुर थाना पुलिस बाल सुधार गृह पहुंची थी। वहां से जैसे ही आरोपियों को संबंधित कार्रवाई के चलते थोड़ी देर के लिए बाहर निकाला गया तो वे चकमा दे सेक्टर 25 से फरार हो गए। इनके फरार होने को लेकर डीडीआर दर्ज की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक बुलेट पर चंडीगढ़ नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। इसका वास्तविक नंबर कुछ और था। बुलेट मोटरसाइकिल को मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, हरियाणा से इसी वर्ष चुराया गया था। इसे लेकर मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकूला थाने में चोरी का मामला दर्ज है।