फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two major initiatives by PGI: Launch of super-specialty courses and an epidemiology hub.

Chandigarh News: पीजीआई की दो बड़ी पहल, सुपर स्पेशियलिटी कोर्स और एपिडेमियोलॉजी हब की शुरुआत

Thu, 23 Jul 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two major initiatives by PGI: Launch of super-specialty courses and an epidemiology hub.
चंडीगढ़। पीजीआई ने देश में पहली बार आईएनआई-एसएस मार्ग के तहत तीन वर्षीय डीएम सुपर स्पेशियलिटी कार्यक्रम पीडियाट्रिक डर्मेटोलॉजी में शुरू किया है। इस कोर्स में बच्चों के सामान्य व दुर्लभ त्वचा रोगों के निदान और उपचार का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। निदेशक विवेक लाल ने बताया कि यह कार्यक्रम बाल त्वचा रोगों के विशेषज्ञ तैयार करेगा। इससे बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पीजीआई राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से फील्ड एपिडेमियोलॉजी प्रशिक्षण का क्षेत्रीय हब बना। 13 से 17 जुलाई तक इंटरमीडिएट फील्ड एपिडेमियोलॉजी ट्रेनिंग प्रोग्राम का पहला सत्र आयोजित हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 16 अधिकारियों को रोग निगरानी, डेटा विश्लेषण और प्रकोप जांच का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed