{"_id":"65f262021e26cc593800b8d9","slug":"two-lakh-voters-in-punjab-will-be-able-to-vote-from-home-after-age-limit-for-voting-from-home-increased-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission 2024: घर से मतदान करने की आयु सीमा बढ़ी, पंजाब में दो लाख मतदाता अब घर से ही कर सकेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission 2024: घर से मतदान करने की आयु सीमा बढ़ी, पंजाब में दो लाख मतदाता अब घर से ही कर सकेंगे मतदान
Thu, 14 Mar 2024 08:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 08:44 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव में 85 साल की आयु के ऊपर के मतदाता ही घर से वोट डाल सकेंगे। ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 2 लाख है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 80 साल से ऊपर मतदाताओं के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध थी और पिछले विधानसभा चुनाव में इस वर्ग के मतदाताओं की संख्या 4 लाख थी।
विज्ञापन
85 साल से ऊपर आयु के वोटर घर से दे सकेंगे वोट।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव में घर से मतदान करने की सुविधा के लिए आयु सीमा बढ़ा दी है। पंजाब में लोकसभा चुनाव में 85 साल से ऊपर आयु के 2 लाख बुजुर्ग मतदाता घर से अपना वोट डाल सकेंगे, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में 80 साल की आयु से ऊपर के मतदाताओं के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध थी।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 85 साल की आयु के ऊपर के मतदाता ही घर से वोट डाल सकेंगे। ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 2 लाख है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 80 साल से ऊपर मतदाताओं के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध थी और पिछले विधानसभा चुनाव में इस वर्ग के मतदाताओं की संख्या 4 लाख थी। इस आयु वर्ग के अधिकतर मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर ही अपना वोट डालने में दिलचस्पी दिखाई। यही कारण है कि आयोग की तरफ से इस आयु सीमा को अब बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की तरफ से ऐसे सभी मतदाताओं का डाटा जुटाया जाता है। घर-घर जाकर सर्वे किया जाता है कि ऐसे कितने मतदाता हैं जो घर से ही अपना वोट डालना चाहते हैं। इस सब के बाद ही बैलेट पेपर छपवाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है और मतदान के दिन घर जाकर ही बैलेट पेपर से ऐसे सभी मतदाताओं का वोट डलवाया जाता है, जो मतदान केंद्र पर आने में असमर्थ है। बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए ही विभाग की तरफ से यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन, पुनरावृत्ति होगी खत्म मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब चुनाव जब्त प्रबंधन प्रणाली की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर रहे हैं, जिससे अब अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से जब्त सामान की पुनरावृत्ति एंट्री की समस्या खत्म हो जाएगी।
चुनाव के दौरान बीएसएफ, आईटीवीबी, एनसीबी, पुलिस, एक्साइज विभाग व उड़नदस्ते की तरफ से चुनाव के दौरान कई तरह की सामग्री जब्त की जाती है। इसमें नकदी, ड्रग, शराब समेत अन्य सामान शामिल होता है। पहले अलग-अलग एजेंसियों के शामिल होने के चलते एक ही जब्ती की अधिक एंट्री दिखा दी जाती थी। इससे पुनरावृत्ति होती थी, लेकिन अब पूरा सिस्टम ऑनलाइन हो गया है। जैसे ही कोई भी एजेंसी सामान जब्त करेगी तो आयोग की एप पर ही तुरंत जानकारी आ जाएगी कि किस एजेंसी ने संबंधित सामग्री जब्त की है।