फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two lakh farmers of Punjab will march to Delhi against Farm Laws

पंजाब के दो लाख किसानों का दिल्ली कूच, काफिले में 960 बसें, 2400 ट्रैक्टर-ट्रालियां होंगी शामिल

Tue, 24 Nov 2020 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Two lakh farmers of Punjab will march to Delhi against Farm Laws
पंजाब-हरियाणा सीमा पर पहुंचा किसानों का काफिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीन कृषि कानूनों, बिजली संशोधन बिल 2020 और पराली जलाने वाले किसानों पर एक करोड़ रुपये जुर्माने के प्रावधान के खिलाफ पंजाब के किसान संगठनों ने 26 व 27 नवंबर को 'दिल्ली चलो' आंदोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के लिए पहले ही रवाना की गई राशन से लदीं 40 ट्रालियों को हरियाणा सरकार ने बार्डर पर रोक लिया है।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में पंजाब से दो लाख से अधिक किसान, मजदूर और महिलाएं खनौरी और डबवाली के रास्ते दिल्ली  कूच करेंगे। यह एलान मंगलवार को पंजाब भवन में भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पंजाब से 960 बसें, 2400 ट्रैक्टर-ट्रालियां, 20 पानी के टेंकर और 23 अन्य वाहन इस काफिले में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


                             किसानों के काफिले के साथ भेजे जाने वाले राशन से लद रही ट्रालियां।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिले में 26 हजार से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 15 जिलों के 1400 से अधिक गांवों की महिलाएं, किसान-मजदूर और नौजवान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उगराहां ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों, बिजली संशोधन बिल 2020, पराली जलाने पर एक करोड़ के जुर्माने का प्रावधान और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर देशभर में सभी फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मजबूती के संबंध उनकी मांगें माने जाने तक किसान अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

सभी किसान संगठन शांतिपूर्वक तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन यह लड़ाई तीन साल तक जारी रह सकती है। केंद्र सरकार कोरोना का बहाना बनाकर किसानों के संघर्ष में रोड़े अटकाना चाह रही है। वहीं पंजाब को आर्थिक तौर पर भी परेशान किया जा रहा है।

काफिला रोका गया तो वहीं लगा देंगे धरना : जेठुके
भाकियू एकता उगराहां के सीनियर उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठुके ने कहा कि 13 नवंबर को केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान संगठनों की बैठक के मौके पर केंद्र सरकार की तरफ से अपनाए अड़ियल रवैये के बाद किसानों की लामबंदी और तेज हो गई है। 


                 खाना पकाने के लिए ईंधन के तौर पर सूखी घास व लकड़ियां भी ट्रालियों में लादी जा रही हैं।

किसानों के काफिले अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली कूच करेंगे और अगर सरकार ने उन्हें कहीं भी रोका तो वहीं धरना शुरू कर दिया जाएगा। संगठनों ने केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगें और विचार रख दिए हैं, अब केंद्र को इन मांगों पर ठोस फैसला लेना होगा। 

गांवों में जागो निकालकर घर-घर से जुटाया राशन

भाकियू एकता उगराहां की महिला नेता हरिंदर कौर बिंदू ने कहा कि दिल्ली मोर्चे में शामिल होने के लिए औरतों और बच्चों में भी भारी उत्साह है और सैकड़ों गांवों में औरतों की तरफ से जागो मार्च निकालकर घर-घर से राशन एकत्र किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे में खुदकुशी पीड़ित और जमीनों से बेदखल किए जा चुके परिवारों की औरतें भी बड़ी संख्या में शामिल होंगी। 

पंजाब में जारी रहेंगे धरने-प्रदर्शन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं के घरों के आगे, टोल प्लाजा और शापिंग मॉल्स के आगे धरने-प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे। किसान नेताओं ने भगता भाईके में डेरा प्रेमी की हत्या की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि जाति व धर्म के लिए ऐसी हत्याओं की सियासत निंदनीय है और इसके पीछे चल रहे मौजूदा किसान संघर्ष को पटरी से उतारने की साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता। 

राशन की 40 ट्रालियां हरियाणा ने बार्डर पर रोकीं
किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली जा रहे काफिले में शामिल लोगों के लिए चाय-पानी और रोटी की व्यवस्था कर ली गई है और काफिले के साथ राशन व ईंधन से लदी 40 ट्रालियां पहले ही भेज दी गई हैं जो हरियाणा सरकार ने बार्डर पर रोक ली गई हैं। किसान नेताओं ने हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली मार्च की तैयारी कर रहे किसानों को गिरफ्तार करने की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की चालें किसान संघर्ष को कमजोर करने की जगह और भड़काने का साधन बन रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed