{"_id":"65ec4d7e2f72268a3900ba71","slug":"two-laborers-burnt-in-fire-in-ludhiana-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: भांग के नशे में बना रहे थे चाय, सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी आग, दो मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: भांग के नशे में बना रहे थे चाय, सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी आग, दो मजदूर झुलसे
Sat, 09 Mar 2024 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:22 PM IST
सार
नावेद और फतेह गांव जस्सोवाल में आलू के खेतों में काम करते है। दोनों ने शुक्रवार देर रात को ज्यादा मात्रा में भांग पी ली थी। शनिवार की सुबह नावेद चाय बनाने के लिए उठा तो भी नशे में ही था। उसने जैसे ही आग जलाई तो चूल्हे में से पाइप निकल गई और कमरे में आग फैल गई।
विज्ञापन
अाग
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के हंबड़ा रोड पर शनिवार सुबह खेतों में काम करने वाले दो मजदूर जब चाय बनाने लगे तो अचानक से सिलेंडर की पाइप निकल गई। इसके बाद दोनों आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए।
आग से झुलसे दोनों नौजवानों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। उनकी पहचान नावेद और फतेह खान के रुप में हुई है। दोनों भांग के नशे में थे। बताया जा रहा है कि दोनों को पीजीआई अस्पताल रेफर कर कर दिया गया था। फिलहाल उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए दोनों के मामा मोहम्मद आजाद ने बताया कि वे उत्तरप्रदेश से कुछ समय पहले ही काम करने के लिए आए है। नावेद और फतेह गांव जस्सोवाल में आलू के खेतों में काम करते है। दोनों ने शुक्रवार देर रात को ज्यादा मात्रा में भांग पी ली थी। शनिवार की सुबह नावेद चाय बनाने के लिए उठा तो भी नशे में ही था। उसने जैसे ही आग जलाई तो चूल्हे में से पाइप निकल गई और कमरे में आग फैल गई। इससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। दोनों के चीखने की आवाज सुन खेत मालिक भी वहां पहुंच गए। दोनों को किसी तरह से बाहर निकाला और अस्पताल दाखिल कराया गया। इसकी जानकारी चौकी हंबड़ा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।