फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two laborers burnt in fire in ludhiana

Ludhiana: भांग के नशे में बना रहे थे चाय, सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी आग, दो मजदूर झुलसे

Sat, 09 Mar 2024 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 05:22 PM IST
सार

नावेद और फतेह गांव जस्सोवाल में आलू के खेतों में काम करते है। दोनों ने शुक्रवार देर रात को ज्यादा मात्रा में भांग पी ली थी। शनिवार की सुबह नावेद चाय बनाने के लिए उठा तो भी नशे में ही था। उसने जैसे ही आग जलाई तो चूल्हे में से पाइप निकल गई और कमरे में आग फैल गई।

विज्ञापन
Two laborers burnt in fire in ludhiana
अाग - फोटो : dummy picture

विस्तार

लुधियाना के हंबड़ा रोड पर शनिवार सुबह खेतों में काम करने वाले दो मजदूर जब चाय बनाने लगे तो अचानक से सिलेंडर की पाइप निकल गई। इसके बाद दोनों आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन


आग से झुलसे दोनों नौजवानों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। उनकी पहचान नावेद और फतेह खान के रुप में हुई है। दोनों भांग के नशे में थे। बताया जा रहा है कि दोनों को पीजीआई अस्पताल रेफर कर कर दिया गया था। फिलहाल उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए दोनों के मामा मोहम्मद आजाद ने बताया कि वे उत्तरप्रदेश से कुछ समय पहले ही काम करने के लिए आए है। नावेद और फतेह गांव जस्सोवाल में आलू के खेतों में काम करते है। दोनों ने शुक्रवार देर रात को ज्यादा मात्रा में भांग पी ली थी। शनिवार की सुबह नावेद चाय बनाने के लिए उठा तो भी नशे में ही था। उसने जैसे ही आग जलाई तो चूल्हे में से पाइप निकल गई और कमरे में आग फैल गई। इससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। दोनों के चीखने की आवाज सुन खेत मालिक भी वहां पहुंच गए। दोनों को किसी तरह से बाहर निकाला और अस्पताल दाखिल कराया गया। इसकी जानकारी चौकी हंबड़ा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed