{"_id":"64db7bba6c9c24ce9b0f3a36","slug":"two-killed-and-seven-injured-after-speeding-canter-hit-a-tractor-trolley-in-phillaur-2023-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्लौर में तेज रफ्तार कैंटर का कहर: ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत; सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्लौर में तेज रफ्तार कैंटर का कहर: ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत; सात लोग घायल
Tue, 15 Aug 2023 08:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2023 08:20 PM IST
सार
फिल्लौर में एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा हाईवे पर मिलिट्री ग्राउंड के पास हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप-मंडल फिल्लौर में हाईवे पर मिलिट्री ग्राउंड के पास कैंटर की टक्कर से सड़क पर पलटे ट्रैक्टर ट्राली के बाद हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली में पॉपुलर का चूरा भरा था, जिसे लेकर लुधियाना से जालंधर की तरफ आ रहे थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में लुधियाना के मोहन सिंह और पिप्पल सिंह दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार शामिल हैं जिनमें तोता, देव सिंह, दलविन्दर सिंह, संधीर, जसवीर सिंह, अब्बी सिंह, प्रेम सिंह सभी निवासी लुधियाना शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन