फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Indian-origin students in Canada, Megha Malhotra and Diya Gupta, have made their mark, receiving outstanding research awards.

Chandigarh News: कनाडा में भारतीय मूल की दो छात्राओं का परचम, मेघा मल्होत्रा व दिया गुप्ता को उत्कृष्ट शोध अवॉर्ड

Wed, 07 Jan 2026 06:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Two Indian-origin students in Canada, Megha Malhotra and Diya Gupta, have made their mark, receiving outstanding research awards.
-प्रतिष्ठित शोध प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्रों को पछाड़ा, 10 हजार डॉलर की छात्रवृत्ति से भी नवाजा गया
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा।

कनाडा के शहर लंदन स्थित प्रतिष्ठित वेस्टर्न विश्वविद्यालय में आयोजित प्रमुख शोध प्रतियोगिता में भारतीय मूल की मेघा मल्होत्रा और दिया गुप्ता ने उत्कृष्ट शोध अवाॅर्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं ने सैकड़ों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें वर्ष 2025 के वेस्टर्न लाइब्रेरीज अंडरग्रेजुएट रिसर्च अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है जो विश्वविद्यालय के सभी कार्यक्रमों में स्नातक स्तर पर उत्कृष्ट शोध के लिए दिया जाता है।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने पाठ्यक्रम से जुड़ी शोध परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल ने गहन शोध, आलोचनात्मक सोच और अकादमिक अनुशासन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता के तहत दोनों विजेताओं को विश्वविद्यालय की ओर से 10 हजार डॉलर की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई है। उनके शोध प्रोजेक्ट वेस्टर्न विश्वविद्यालय के ओपन रिपॉजिटरी पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

-मेघा मल्होत्रा:
मेघा मल्होत्रा का शोध शरणार्थियों और प्रवासियों को कनाडा की जीवनशैली में ढालने से जुड़ा रहा। उन्होंने मेडिकल साइंस में ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं। बीते आठ वर्षों से वह कनाडा में शरणार्थियों और आप्रवासियों की सहायता कर रही हैं। मेघा का लक्ष्य हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए मौखिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। उनका कहना है कि यह शोध अनुभव उन्हें खोज, रणनीति और संसाधनों के महत्व को समझने में मददगार साबित हुआ। मेघा मल्होत्रा की माता इंदरजीत मल्होत्रा लुधियाना के सुधार बाजार की रहने वाली व्यवसायी हैं, जबकि पिता करण मल्होत्रा मूल रूप से दिल्ली के निवासी और कनाडा के जाने-माने वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिया गुप्ता: दिया गुप्ता के शोध-प्रबंध में कनाडा के स्वदेशी समुदायों में द्विध्रुवी विकार के उपचार को लेकर पश्चिमी चिकित्सा और स्वदेशी पद्धतियों की तुलना की गई। उन्होंने वन हेल्थ में विशेषज्ञता के साथ चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। दिया का रुझान जैवपुरातत्व की ओर है और वह भविष्य में मानवविज्ञान आधारित दृष्टिकोण को चिकित्सकीय अभ्यास से जोड़ना चाहती हैं। दिया गुप्ता का परिवार दशकों पहले भारत से पूर्वी अफ्रीका पलायन कर गया था और अब कनाडा में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article