{"_id":"6c519e203926204bde12db8215e14e1d","slug":"two-houses-collapse-in-chandikotla","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीकोटला में फिर ढहे दो मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीकोटला में फिर ढहे दो मकान
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 01 Nov 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीकोटला में शिव मंदिर के पास मिट्टी ढहने से वीरवार शाम फिर दो मकान ढह गए। इसमें महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए।
46 वर्षीय चंदन सिंह को गंभीर हालत में सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जबकि महिला संगीता पंचकूला के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।
स्थानीय विधायक डीके बंसल ने जिला प्रशासन को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया, जबकि उपायुक्त का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को दी जा चुकी है।
पिछले एक वर्ष के दौरान चंडीकोटला में मकान ढहने की करीब छह बार घटनाएं हो चुकी हैं। 73 में दरारें हैं और निगम ने 53 को खतरनाक घोषित कर दिया है। फिलहाल करीब पौने तीन सौ घरों में रहने वालों की जान खतरे में है।
मकान नंबर-133 के राकेश ने बताया कि पिछले चार-पांच महीने से वह किराए के मकान पर अपने परिवार के साथ रह रहा है। वीरवार शाम उसकी पत्नी घर में पड़ी दरार देखने गई।
विज्ञापन
इसी दौरान मकान का एक हिस्सा ढह गया। इससे सामने के मकान में काम कर रहे मिस्त्री चंदन और संगीता मलबे के नीचे आ गए। संगीता के पैर की हड्डियां टूट गई, जबकि चंदन के सिर में 16 टांके लगे। उसके कूल्हे, पैर की हड्डियां भी कई जगह से टूट चुकी हैं।
--------
पहले भी सभी अधिकारियों को यहां के हालात के बारे में लिखित जानकारी दी जा चुकी है। अधिकारियेां ने कई बार मुआयना भी किया, लेकिन हालात बदतर हो रहे हैं।
- सीमा देवी,पार्षद
एक साल में 73 मकानों में दरारें आईं। सभी अधिकारियों और सरकार तक यह बात पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली। अब लोग किराये के घरों में रहते हुए भी डरते हैं।
- योगेंद्र ठाकुर, पूर्व सरपंच, रामपुर सियुड़ी
सरकार और प्रशासन के वादे सुनकर लोग थक चुके हैं। कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया जा रहा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
- राकेश, पीड़िता संगीता का पति
प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए संबंधित वित्तायुक्त को रिपोर्ट भेज दी गई है। लोगों के पुनर्वास के प्रयास किए जा रहे हैं।
- डा. एसएस फुलिया, उपायुक्त, पंचकूला