{"_id":"60b152538ebc3e5fbb31022a","slug":"two-friends-were-robbed-at-the-coaching-center-after-going-to-work-arrested-chandigarh-news-pkl414850127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी जाने के बाद दो दोस्तों ने कोचिंग सेंटर पर की थी चोरी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी जाने के बाद दो दोस्तों ने कोचिंग सेंटर पर की थी चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद आइलेट्स कोचिंग सेंटर में चोरी करने वाले दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 लैपटॉप और 8 मोबाइल बरामद हुए हैं। इनकी पहचान रामदरबार फेज-2 के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी योगेश कुमार (25) और सेक्टर-20/सी निवासी अजय (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को टीम शनिवार को अदालत में पेश करेगी।
बीते 27 अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में रैफल्स एजुकेटी आइलेट्स कोचिंग सेंटर के मैनेजर कर्नल नरिंदर सिंह सुजलाना ने बताया था कि किसी ने 12 लैपटॉप व 8 मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद डीएसपी क्राइम राजीव अंबास्ता की अगुवाई वाली टीम के इंस्पेक्टर हरिन्द्र सिंह सेखों को सूचना मिली कि सेक्टर-34 में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक सेक्टर-11 में घूम रहे हैं। टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे सेक्टर-11/12 की विभाजित सड़क पर नाका लगाया। इसी बीच एक एक्टिवा पर दोनों आरोपी गुजर रहे थे, पुलिस को देखकर वह वापस मुड़ने लगे, तो टीम ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने उनसे 12 लैपटॉप व 8 मोबाइल बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी योगेश 12वीं पास है। पूछताछ में बताया कि वह मार्केंटिंग की नौकरी करते थे और कोविड-19 के चलते उनकी नौकरी चली गई थी, पैसों की तंगी की वजह से दोनों ने चोरी की साजिश रची और ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया।