{"_id":"5df4086d47f3de792d14e453f0a34e7e","slug":"two-diwali-gifts-for-ut-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर कर्मचारियों को मिले दो तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर कर्मचारियों को मिले दो तोहफे
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Nov 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने वीरवार देर शाम अपने कर्मचारियों को दिवाली पर दो तोहफे दिए। पहला, 10 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी और दूसरा, कर्मचारियों को एक साल की एक्सटेंशन। बढ़ा हुआ डीए इस साल एक जुलाई से लागू होगा।
प्रशासक शिवराज पाटिल की मंजूरी के बाद प्रशासन ने शाम 7:30 बजे डीए को 80 फीसदी से बढ़ाकर 90 फीसदी करने के ऑर्डर जारी कर दिए। सितंबर में प्रशासन ने डीए 72 फीसदी से बढ़ाकर 80 फीसदी किया था।
इसके साथ ही कर्मचारियों को 60 साल तक की एक्सटेंशन देने का ऑर्डर भी जारी किया गया। ऑर्डर जारी होने के बाद प्रशासन के ग्रुप ए, बी, सी और डी वर्ग के कर्मचारी अब 60 साल में रिटायर होंगे।
विज्ञापन
प्रशासन के इस फैसले से उन कर्मचारियों को राहत मिली है जिनको पिछले साल मिली एक साल की एक्सटेंशन वीरवार को खत्म हो गई थी। ये कर्मचारी वीरवार को दिन भर एक साल की एक्सटेंशन देने संबंधी प्रशासन के ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे।
हांलाकि प्रशासन ने कर्मचारी नेताओं को आश्वासन दिया था कि जिन कर्मचारियों की एक साल की एक्सटेंशन पूरी हो गई है, उन्हें शुक्रवार को रिलीव नहीं किया जाएगा।
पंजाब सरकार ने 01 अक्तूबर से कर्मचारियों को एक साल की एक्सटेंशन देने का फैसला लिया था। पंजाब के सर्विस रूल्स ही चंडीगढ़ में लागू किए जाते हैं।
ऐसे में रिटायरमेंट के बाद एक साल की एक्सटेंशन और देने का फैसला भी प्रशासन ने लागू कर दिया है। पिछले साल प्रशासन ने पंजाब की तर्ज पर कर्मचारियों को एक साल की एक्सटेंशन दी थी। इसके बाद कर्मचारी 58 साल की जगह 59 साल की उम्र में रिटायर हो रहे थे।
अब एक साल की एक्सटेंशन और मिलने से कर्मचारी 59 साल की जगह 60 साल में रिटायर होंगे। को-ऑर्डिनेशन ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के संयोजक राकेश कुमार ने प्रशासन का धन्यवाद दिया है।
चीफ आर्किटेक्ट को भी एक्सटेंशन
पंजाब से प्रतिनियुक्ति पर आईं चंडीगढ़ की चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर को भी एक साल की और एक्सटेंशन मिल गई है। 2008 में पंजाब से प्रतिनियुक्ति पर चंडीगढ़ आईं सुमित कौर की एक साल की एक्सटेंशन वीरवार को पूरी हो गई।
पंजाब सरकार की ओर से एक साल की एक्सटेंशन दिए जाने के फैसले के बाद अब कौर अगले साल ही रिटायर होंगी। कौर एक साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर आई थीं। हर साल उन्हें एक-एक साल की एक्सटेंशन मिलती रही।