{"_id":"5dc56b018ebc3e5b17039d48","slug":"two-died-in-road-accident-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में कार-ट्राली की भिड़ंत, डायलसिस कराने जा रहे दंपती की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में कार-ट्राली की भिड़ंत, डायलसिस कराने जा रहे दंपती की मौत, चालक घायल
Fri, 08 Nov 2019 07:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Nov 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
समाना-पातड़ां रोड पर कोर्ट कांप्लेक्स के नजदीक शुक्रवार तड़के एक स्विफ्ट कार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इससे कार में सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई और चालक घायल हो गया। उसे समाना के सिविल अस्पताल से पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुनीता (60) अपने पति तरसेम चंद (62) निवासी घग्गा का शुक्रवार तड़के खाली पेट डायलसिस टेस्ट कराने के लिए स्विफ्ट कार में पटियाला जा रही थी। कार मेजर सिंह निवासी गांव कलवानू चला रहा था। समाना कोर्ट कांप्लैक्स के नजदीक कार अचानक आगे जा रही चावल से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि अगली सीट पर बैठे तरसेम चंद का धड़ शरीर से अलग हो गया। ट्राली का पिछला हिस्सा कार की कंडक्टर साइड पिछली सीट तक पहुंच गया। पिछली सीट पर बैठी तरसेम चंद की पत्नी सुनीता की भी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गंभीर घायल हो गया, जिसे तुरंत समाना के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने मरने वाले तरसेम चंद के चचेरे भाई रजिंदर कुमार के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।