फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two died in accident in abohar

Abohar: अबोहर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर हादसा, कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Wed, 07 Aug 2024 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 12:35 PM IST
सार

बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव हिम्मतुपरा वासी एक परिवार के लोग कार से राजस्थान के श्रीरायसिंह नगर जा रहे थे। अबोहर से करीब 12 किलोमीटर दूर गांव खुइयां सरवर के निकट उनकी कार की मोटरसाइकिल के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Two died in accident in abohar
अबोहर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइिकल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक राजस्थान के हिंदूमल कोट इलाके के बताए जा रहे हैं। उनके नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव हिम्मतुपरा वासी एक परिवार के लोग कार से राजस्थान के श्रीरायसिंह नगर जा रहे थे। अबोहर से करीब 12 किलोमीटर दूर गांव खुइयां सरवर के निकट उनकी कार की मोटरसाइकिल के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में मोटरसाइिकल सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क बढ़िया व नेशनल हाईवे होने के कारण यहां वाहन तेज गति से गुजरते हैं लेकिन खुइयां सरवर में ओवरब्रिज न बना होने के कारण अकसर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर टोल तो वसूला जाता है लेकिन खुइयां सरवर में पुल न बनाए जाने का कार्य लटकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed