फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two died and 40 tested positive for covid 19 in Punjab

कोरोना संक्रमण: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच पंजाब में हाई अलर्ट, हाई रिस्क देशों से 1000 लोग पहुंचे

Thu, 16 Dec 2021 09:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Dec 2021 09:12 PM IST
सार

पंजाब में पिछले 16 दिनों में अब तक विदेश से 2000 लोग लौट चुके हैं। इनमें से 1000 लोग हाई रिस्क देशों से लौटे हैं। गुरुवार को पंजाब में कोरोना से दो लोगो की जान चली गई। वहीं 40 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Two died and 40 tested positive for covid 19 in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि अब तक सूबे में 1000 लोग हाई रिस्क देशों से पंजाब पहुंचे हैं। चिंताजनक बात यह है कि इनमें से चार लोगों के नमूनों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को भी संक्रमण से दो की मौत हो गई, जबकि 40 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन की आशंका देखते हुए इनके नमूने दिल्ली भेजे हैं। स्टेट नोडल अफसर डॉ. राजेश भास्कर ने बताया कि गुजरे 16 दिनों में राज्य में 2000 के करीब लोग विदेश से आए हैं। इनमें 1000 हाई रिस्क देशों से आने वाले शामिल हैं। इनके नमूनों की जांच की गई, जिसमें चार को कोरोना होने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीज जालंधर, कपूरथला, नवांशहर और अमृतसर से ताल्लुक रखते हैं। मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को संक्रमण से दो संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें एक लुधियाना और एक रोपड़ का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


40 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक कपूरथला में 7 संक्रमित आए हैं। मोहाली में 5, फिरोजपुर, पठानकोट और रोपड़ में 4-4 संक्रमित मिले हैं। जालंधर में 3 और 6 जिलों में 2-2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमृतसर में एक नया संक्रमित मिला है। 333 सक्रिय मामले हैं।

हरियाणा में कोरोना के 28 नए मामले

हरियाणा में गुरुवार को कोरोना के 28 नए मरीज मिले हैं। अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 211 हो गई है। इनमें से 168 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सबसे अधिक नए मरीज गुरुग्राम में आ रहे हैं। गुरुग्राम में 14, फरीदाबाद 4, पंचकूला 6, पानीपत 2 और अंबाला-यमुनानगर में 1-1 मरीज मिला है। कोरोना की जांच के लिए 36 हजार से अधिक सैंपल लिए गए। इस समय प्रदेश में एक दिन की संक्रमण दर 0.08 और कुल 5.48 फीसदी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed