फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Days Mini Olympic Kila Raipur Games from 12 April in Ludhiana of Punjab

लुधियानाः 'मिनी ओलंपिक' के नाम से मशहूर किलारायपुर खेल 12 अप्रैल से, पर नहीं होगी बैलगाड़ी दौड़

Wed, 03 Apr 2019 11:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Apr 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Two Days Mini Olympic Kila Raipur Games from 12 April in Ludhiana of Punjab
किलारायपुर खेल
मिनी ओलंपिक के नाम से मशहूर किलारायपुर खेलों का एलान आखिरकार हो ही गया। दो दिनों तक खेल होंगे, लेकिन इस बार बैलगाड़ी की दौड़ नहीं होगी। तीन महीने में दो बार खेल स्थगित हो चुके हैं। लेकिन अब खेल 12 से 13 अप्रैल को किलारायपुर में होंगे। कभी हां, कभी ना के बीच खेल मेला इस बार विवादों में बना रहा और इस कारण इनकी तारीख आगे बढ़ती गई।
विज्ञापन


अब आयोजकों की तरफ से इसे करवाने की घोषणा की गई है। लेकिन इस बार बैलगाड़ी दौड़ नहीं होगी। इसके अलावा तकरीबन वो सभी गेम्स और करतब करवाए जाएंगे, जो हर साल होते आए हैं। किलारायपुर स्पोर्ट्स क्लब पत्ती सुहाविया, यूथ क्लब किलारायपुर के प्रधान कर्नल सुरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि खेल 12 अप्रैल से शुरू होंगे। खेल न करवाए जाने की बात  उनकी तरफ से कभी भी नहीं कही गई।
विज्ञापन


यह सब बातें एसोसिएशन की तरफ से फैलाई गई हैं। वह हर साल की तरह इस साल भी खेल करवाएंगे। बकायदा प्रेसवार्ता कर सबको इसके बारे में सूचित किया जाएगा।

किलारायपुर जमीन विवाद भी खेल न कराने की एक वजह

गौरतलब है कि हर साल फरवरी में होने वाले खेल इस बार अप्रैल में हो रहे हैं। अब तक बैलगाड़ी दौड़ को लेकर असमंजस चल रहा था, इसलिए खेल मेले की तारीख आगे बढ़ती गई। पहले खेल फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने थे। फिर इन्हें 8 मार्च को करवाने का फैसला लिया गया। लेकिन उसके बाद खेल मेला स्थगित हो गया।

अब इन्हें अप्रैल में करवाने की घोषणा हुई है। देरी होने की वजह किलारायपुर मैदान का जमीनी विवाद भी रहा है। इस विवाद को कर्नल सुरिंदर सिंह ने जीत लिया है। इसीलिए उन्होंने नई कमेटी का गठन करके खेल करवाने का फैसला लिया है। इससे पहले ग्रेवाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन इन खेल को करवाती रही है।

नहीं होगी बैलगाड़ी दौड़
कर्नल सुरिंदर सिंह के मुताबिक, इस बार बैलगाड़ी दौड़ नहीं करवाई जाएगी। उनका कहना है कि खेल करवाने की पूरी परमिशन मिलनी अभी बाकी है। इस कारण वह बैलगाड़ी दौड़ को खेलों में अभी शामिल नहीं करेंगे। इस बार 7 से 8 खेल खेले जाएंगे, जिनमें कबड्डी, हॉकी, डॉग रेस, टग ऑफ वार जैसी गेम शामिल हैं। इसके अलावा वो करतब भी दिखाए जाएंगे, जो हमेशा से ही विशेष आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

नवंबर में शानो-शौकत से होंगे खेल
कर्नल सुरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि उनकी संस्था किलारायपुर खेलों के लिए बिल्कुल नई है। अभी अप्रैल में छोटे स्तर पर इस मेले को करवा रहे हैं। नवंबर में इन्हीं खेलों को पूरी शानो-शौकत से आयोजित किया जाएगा। उसमें बैलगाड़ी दौड़ भी शामिल रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed