फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two days later, people to open banks and ATMs

कैश की किल्लत: दो दिन बाद खुले बैंकों व एटीएम पर लोगों की मारामारी

Tue, 29 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two days later, people to open banks and ATMs
बैंकों व एटीएम में रही लोगों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बंद रहने के बाद सोमवार को जब बैंक खुले तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एटीएम में भी सुबह लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग रहीं। दोपहर तक अधिकतर एटीएम में कैश खत्म हो गया। वहीं बैंक अधिकारियों ने भी माना कि शहर के 20 फीसदी एटीएम नहीं चले। उनका दावा है कि 80 फीसदी एटीएम पर कैश डाला गया लेकिन एक ही बार। यही कारण है कि शाम को लोग एक एटीएम से दूसरे पर भटकते नजर आए।
विज्ञापन


सेक्टर-17 बैंक स्कवायर पर एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। सेक्टर-46 निवासी आशीष ने बताया कि वह सेक्टर-46 से कम भीड़ वाला एटीएम ढूंढ़ते हुए सेक्टर-17 पहुंचे हैं। लेकिन यहां तो और भी बुरा हाल है। पिछले हफ्ते जहां थोड़ा सी उम्मीद दिखी थी। वहीं सोमवार को इतनी भीड़ देख कर नहीं लगता कि अभी अगले तीन महीनों में भी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed