{"_id":"4e2e59ebecb2ac073836bf445d2b75c8","slug":"two-day-water-shortage-in-the-city-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो दिन रहेगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो दिन रहेगी पानी की किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 27 Jan 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को आने वाले दो दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि कजौली वाटर वर्क्स फेज-3 की लाइन में तकनीकी खराबी आ गई है। जिसकी मंगलवार से मरम्मत की जाएगी। इसके चलते फेज-3 एवं चार पाइप लाइन से आने वाली पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
दोनों दिन जहां सुबह और शाम पंपिंग स्टेशन पर उपलब्ध होने वाले पानी को ही सप्लाई किया जाएगा। जबकि दोपहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कजौली वाटर वर्क्स की फेज-3 की मेन राइजिंग लाइन का सलूस वॉल्व खराब हो गया है। जिसकी मरम्मत का काम विभाग द्वारा किया जाना है। मरम्मत के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। इसके अलावा लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह दोनों दिन अपने अंडरग्राउंड टैंकों को भरने से परहेज करें। जहां तक हो सके जरूरत के हिसाब से पानी का प्रयोग करें। हालांकि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि सर्दी का मौसम चल रहा है। ऐसे में पानी की खपत कम होती है। तो लोगों को वैसे ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
ऐसे होगी दोनों दिन पानी की सप्लाई
28 जनवरी-
सुबह
पानी की सप्लाई कम प्रेशर एवं उपलब्धता पर निर्भर
दोपहर
पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी
शाम

29 जनवरी -

टैंकरों से भी होगी पानी की सप्लाई
वाटर सप्लाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों को पानी की समस्या न उठानी पड़े। इसके लिए इलाके में टैंकरों से भी पानी की सप्लाई की जाएगी। पूरा बीट सिस्टम विभाग तैयार किया गया है। उसी के हिसाब से इलाके में पानी की सप्लाई की जाएगी। पानी की किल्लत संबंधी विभाग ने डीसी से लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों तक को सूचित कर दिया है, ताकि समय रहते अधिकारी उच्च कदम उठा सकें।