फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two cousins arrested for raping a woman in a hotel

होटल में युवती से दुष्कर्म मामले में दो चचेरे भाई गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 07:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Two cousins arrested for raping a woman in a hotel
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने संगरूर निवासी दो चचेरे भाइयों मनीष कुमार और मनदीप उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। आरोप के मुताबिक, करीब आठ महीने पहले वारदात को अंजाम दिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मामला 6 जुलाई 2020 का है। पुलिस को दी शिकायत में 35 वर्षीय पीड़िता ने बताया था कि वह मनीष और मनदीप उर्फ मोनू के साथ चंडीगढ़ घूमने आई थी। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में दो कमरे बुक करवाए थे। आरोप है कि इस दौरान दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गए। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed