{"_id":"5ea1d15a95d36035f41a5e91","slug":"two-coronavirus-positive-cases-found-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: पानीपत में मां-बेटे मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल सात पीड़ितों में पांच हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: पानीपत में मां-बेटे मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल सात पीड़ितों में पांच हुए ठीक
Thu, 23 Apr 2020 11:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप सिंह नगर की रहने वाली महिला और उसका बेटा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। महिला का बेटा दिल्ली के उस्मानिया मदरसे का छात्र है। महिला कुछ दिन पहले ही अपने बेटे को पानीपत लेकर आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सिविल अस्पताल लाकर इनके सैंपल जांच को भेजे थे। गुरुवार को दोनों की रिपोर्ट आई। जिसमें दोनों कोरोना पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन
महिला का बेटा 14 साल का है जबकि महिला की उम्र 32 साल है। दोनों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 2 डॉक्टरों और 2 स्टाफ नर्स की टीम दोनों की देखभाल में लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के 5 लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया है। इन मां-बेटा समेत पानीपत में अब तक कोरोनावायरस के सात केस पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमे से 5 मरीज ठीक होके घर जा चुके है।
विज्ञापन