फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two committees will be formed for distribution of corona vaccine, administrators will decide who will get the vaccine first.

कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए बनेगी दो कमेटी, प्रशासक तय करेंगे किसे लगेगा पहले टीका

Tue, 24 Nov 2020 09:53 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Two committees will be formed for distribution of corona vaccine, administrators will decide who will get the vaccine first.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लेते पंजाब के राज्यपाल और - फोटो : CHANDIGARH
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। कोरोना की वैक्सीन के वितरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ समेत सभी राज्यों व यूटी को वैक्सीन के वितरण के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस पर चंडीगढ़ ने मंथन शुरू भी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, शहर में प्रत्येक व्यक्ति तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचाने के लिए दो कमेटियां गठित की जाएंगी। पहली कमेटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की अध्यक्षता में बनेगी, जो शहर में वैक्सीन की सप्लाई चेन, केंद्र सरकार के साथ समन्वय, स्टोरेज, वितरण और मॉनिटरिंग का कार्य करेगी। वहीं, दूसरी कमेटी स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बनेगी, जो स्वास्थ्य कर्मी, नर्स व डॉक्टरों को वैक्सीन की संभाल और उसके वितरण के लिए प्रशिक्षण और प्रत्येक नागरिक तक वैक्सीन को पहुंचाने का कार्य देखेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ समेत सभी राज्यों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि शहर में टीका पहले किसे दिया जाएगा, यह केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर तय करेंगे। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरण में होगा टीकाकरण
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के टीकाकरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग के मुताबिक, तीन चरणों में टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए उनका पंजीकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि टीकाकरण के लिए अलग-अलग कार्य योजना बनाई जा रही है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों एक साथ का टीकाकरण होगा, इसके लिए 12 हजार कर्मचारियों का डाटा केंद्र सरकार को भेजने के बाद भी अभी पोर्टल बंद नही किया गया है। दूसरे चरण में टीकाकरण के लिए लोगों को खुद से ही पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। इसमें लोगों को पोर्टल पर खुद ही अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद उनकी आईडी जनरेट होगी। उसके आधार पर उनका टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, तीसरे और अंतिम फेज में सर्वे के आधार पर बचे हुए लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed