फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police constables Sachin and Rakesh Kumar conquered Yunam Peak of Lahaul on  15th August

चंडीगढ़ पुलिस का कमाल: 15 अगस्त को दो सिपाहियों ने फतेह की युनम चोटी, फहराया 50 मीटर का तिरंगा

Mon, 16 Aug 2021 11:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 16 Aug 2021 11:54 PM IST
सार

सचिन कुमार चंडीगढ़ पुलिस में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राकेश कुमार सिक्योरिटी विंग में तैनात हैं। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सचिन व राकेश कुमार ने मात्र 72 घंटे में माउंट युनम चोटी की चढ़ाई पूरी कर 50 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

विज्ञापन
Chandigarh Police constables Sachin and Rakesh Kumar conquered Yunam Peak of Lahaul on  15th August
युनम चोटी पर तिरंगा फहराते चंडीगढ़ पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही सचिन और राकेश कुमार ने 15 अगस्त को शानदार रिकॉर्ड बनाया। ये दोनों जवान पिछले काफी समय से पर्वतारोहण से जुड़े हैं। इन जवानों ने 13 अगस्त को चढ़ाई शुरू की और अगले 72 घंटों में समुद्र तल से 6111 मीटर की ऊंचाई पर लाहौल की युनम चोटी फतेह कर ली। जवानों का कहना है कि चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर चिरंजी लाल से प्रभावित होकर उन्होंने पर्वतारोहण में कदम रखा।

विज्ञापन


सचिन कुमार चंडीगढ़ पुलिस में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राकेश कुमार सिक्योरिटी विंग में तैनात हैं। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सचिन व राकेश कुमार ने मात्र 72 घंटे में माउंट युनम चोटी की चढ़ाई पूरी कर 50 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अब तक इस चोटी पर इतना बड़ा राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया है।
विज्ञापन



सचिन व राकेश ने बताया कि उन्हें युनम चोटी पर जाने की जानकारी मिली तो विभाग के अधिकारियों से छुट्टी लेकर इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन में एंट्री दर्ज करवाई। इसके बाद उन्होंने चोटी पर चढ़ाई कर कोरोना वॉरियर्स को श्रद्धांजलि व सलामी देने की ठानी। सचिन, राकेश के साथ एक अन्य सदस्य सरयु 12 अगस्त को 50 मीटर के राष्ट्रीय ध्वज के साथ चंडीगढ़ से रवाना हुए। इसके बाद 500 किलोमीटर का सफर कर बारालाचा से आगे भरतपुर बेस कैंप पहुंचे। यहीं से 13 अगस्त को चढ़ाई का सफर शुरू हुआ और 15 अगस्त को सुबह छह बजे चोटी फतेह कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतारोहण के लिए बनानी चाहिए पॉलिसी
सचिन और राकेश ने बताया कि पर्वतारोहण रोमांच व साहस भरा खेल है। चंडीगढ़ में अब तक माउंटेनियरिंग के लिए कोई खेल नीति नहीं है, जबकि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए बेहतर पॉलिसी बनाई गई हैं। पर्वतारोहण के लिए चंडीगढ़ में खेल पॉलिसी बनाई जाए तो अच्छे परिणाम आ सकते हैं। 


उन्होंने सुझाव दिया कि समय से पहले सरकार पदोन्नति भी देकर इस खेल को बढ़ावा दे सकती है या भारतीय पर्वतारोहण से तालमेल कर चंडीगढ़ पुलिस को क्लाइंबिंग कोर्स मुफ्त कराए जा सकते हैं। इसके बाद पर्वतारोहण के लिए परमिशन लेने में भी दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed