फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two caught for illegally buying and selling katta

अवैध तरीके से कट्टा खरीदने-बेचने वाले दो पकड़े

Wed, 21 Oct 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two caught for illegally buying and selling katta
चंडीगढ़। अवैध तरीके से कट्टा खरीदने और बेचने वाले दो युवकों को ऑपरेशन सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-49/सी निवासी गोपाल (27) और फैदां गांव निवासी शिवम (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके दोनों आरोपियों का एक-एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल डीएसपी रश्मि यादव की अगुवाई में इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की टीम सेक्टर-41/डी मार्केट के पास रविवार को नाका लगाया था। इस दौरान वहां से आरोपी गोपाल गुजर रहा था। पुलिस को देखते उसने रास्ता बदल लिया। शक पर एएसआई रामकुमार ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में उससे इस संबंधी कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। टीम की पूछताछ में सामने आया कि गोपाल ने कट्टा फैदां गांव के रहने वाले शिवम नामक युवक से खरीदा था। इसके बाद टीम ने दबिश देकर शिवम को भी दो कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed