{"_id":"6081e4d48ebc3e2468655988","slug":"two-cars-collide-at-sector-8-and-9-light-point-one-dead-chandigarh-news-pkl411205333","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-8\/9 लाइट प्वाइंट पर दो कारों में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-8/9 लाइट प्वाइंट पर दो कारों में टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
पलटी फॉर्च्यूनर गाड़ी।
- फोटो : A
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-8/9 प्रेस लाइट प्वाइंट पर फॉर्च्यूनर और एक्सेंट कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हैं। हादसे में एक्सेंट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि फॉर्च्यूनर बीच सड़क पर पलट गई। मृतक की पहचान सेक्टर-27 निवासी अतुल (37) के रूप में हुई, जबकि उसके भाई अरुण (47) की हालत गंभीर बनी है। वहीं, विवेक और अर्जुन (11) को मामूली चोटें आई हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हादसा वीरवार रात करीब पौने 11 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-8/9 प्रेस लाइट प्वाइंट पर दो गाड़ियों में टक्कर हो गई है। सेक्टर-3 थाने में तैनात एएसआई जितेंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पंजाब नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी लाइट प्वाइंट पर सड़क के बीच पलटी हुई थी और चंडीगढ़ नंबर की एक्सेंट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जांच में सामने आया कि फॉर्च्यूनर में तीन और एक्सेंट कार में एक बच्चे समेत चार लोग सवार थे। हादसे के बाद इन सभी को ऑटो में जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-27 के रहने वाले विवेक अपने बेटे की तबियत बिगड़ने पर एक्सेंट कार में अरुण और अतुल के साथ जीएमएसएच-16 आ रहे थे। सेक्टर-8/9 की प्रेस लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो सेक्टर-8 से 17 की तरफ जा रही फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। इससे कार की पिछली सीट पर बैठे अतुल की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को चोटें आई हैं। वहीं, फॉर्च्यूनर गाड़ी को अमित चंदेल नामक व्यक्ति चला रहा था। बताया जा रहा है कि हादसा रेड लाइट जंप करने की वजह से हुआ। हालांकि, सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।