{"_id":"5d8e081a8ebc3e018167293e","slug":"two-brothers-died-in-suspicious-circumstances-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बड़े भाई ने तोड़ा दम, चार घंटे बाद छोटे भाई की भी मौत, दो लाश देख दहल उठे दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बड़े भाई ने तोड़ा दम, चार घंटे बाद छोटे भाई की भी मौत, दो लाश देख दहल उठे दिल
Fri, 27 Sep 2019 06:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के राहो रोड स्थित इंदिरा कालोनी में गुरुवार देर रात उस समय मातम छा गया, जब चंद घंटों के अंदर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पहले बड़े भाई की मौत हुई, उसके चार घंटे बाद ही छोटे भाई की मौत हो गई। परिवार में अब मां, पत्नी और एक आठ माह की बेटी बची है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने इस मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी। शुक्रवार की सुबह दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पड़ोस के लोगों का कहना था कि दोनों भाई नशा करने के आदी थे। संभावना है कि नशे की ओवरडोज के कारण दोनों मौत हुई हो।
विज्ञापन
इंदिरा कालोनी में हरजिंदर सिंह हैप्पी अपनी मां, पत्नी, बेटी और छोटे भाई हनिंदर सिंह उर्फ सोनू के साथ रहता था। दोनों भाई मिलकर घर या ऑफिस में शीशा लगाने का काम करते थे। पड़ोस के लोगों के मुताबिक बीते काफी समय से नशा करने के आदी थे। गुरुवार बाद दोपहर पहले हरंजिंदर सिंह घर पहुंचा। लगभग चार बजे अचानक ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उसकी मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मृतक के घर पहुंच गए। रात लगभग 9 बजे अचानक ही हरनिंदर सिंह भी गिर गया और उसकी भी मौत हो गई। घर में एक साथ दो लाशें देख हर किसी का दिल दहल उठा।
दोनों के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। हरंजिंदर सिंह हैप्पी का कुछ समय पहले विवाह हुआ था। उसकी 8 माह की बेटी है। देर रात को मौके पर पहुंचे लोगों ने जब पुलिस को सूचित करने की बात कही तो मां ने साफ मना कर दिया। उसका कहना था कि दो बेटों को खो चुकी है, इसके बाद पुलिस के पचड़े में नहीं पड़ना चाहती है। शुक्रवार की सुबह दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।