फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers death from electric current in Shahabad

भाई को तड़पता देख बचाने के लिए दूसरा भाई भी दौड़ा, तार पर दौड़ती मौत ने किसी को नहीं छोड़ा

Wed, 19 Jun 2019 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two brothers death from electric current in Shahabad
मृतक गुरजंट सिंह व गुरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

घर में लगी लोहे की तार पर गीले कपड़े फैलाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के चक्कर में उसका भाई भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की चीख सुनकर परिजनों ने तार से चिपक गए दोनों भाइयों को छुड़ाया और आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शाहाबाद के गांव नलवी निवासी बलवंत सिंह मध्यमवर्गीय किसान है। बुधवार की दोपहर उनके दो बेटे गुरजंट सिंह  (33) व गुरजीत सिंह (32) खेत से काम कर घर लौटे। घर आने पर गुरजीत नहाने चला गया। नहाने के बाद वह गीले कपड़े घर के बाहर लगे लोहे की तार पर डालने लगा। इस तार में कहीं से बिजली का करंट आ रहा था। 

विज्ञापन

करंट की वजह से वह तार से चिपक गया। उसकी चीख सुनकर बड़ा भाई गुरजंट उसे बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। थोड़ी देर बाद घर के सदस्यों ने दोनों को करंट की चपेट में आकर बेहोश देखा। इसके बाद दोनों को परिजन शाहाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 पिता बलवंत सिंह का कहना है कि उनके तीन पुत्र है और उसके पास दो एकड़ कृषि भूमि है। अपने दो जवान पुत्रों की अचानक मौत से दुखी बलवंत सिंह कुछ भी बताने में असमर्थ है। वहीं दोनों भाई अविवाहित थे। 

गांव के सरपंच शीश सिह, सतनाम सिंह कंबोज नलवी, गुरबख्श सिंह कलसानी, सुरजीत सिंह, बलदेव सिंह झरौली, तरलोचन सिंह हांडा, सतपाल सिंह, मुनीष कुमार, बलविंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार व प्रशासन से मांग की है कि इस गरीब परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इन लोगों का कहना है कि इस परिवार के पास रोजी रोटी का कोई जरिया नहीं है। मात्र दो एकड़ जमीन से अपना गुजर बसर कर रहे हैं। इस छोटे किसान परिवार को संकट की इस घड़ी में वित्तीय सहायता प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed