{"_id":"5e66ab838ebc3ef3f60e57f7","slug":"two-boys-locked-up-in-jewelery-home-beat-up-elderly-security-case-registered-chandigarh-news-pkl3691396186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूनाइल होम में बंद दो लड़कों ने बुजुर्ग सिक्योरिटी को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूनाइल होम में बंद दो लड़कों ने बुजुर्ग सिक्योरिटी को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित बाल सुधार गृह में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब बाल सुधार गृह के दो युवकों की एक सिक्योरिटी गार्ड से झड़प शुरू हो गई। मामला इस कदर बिगड़ गया कि युवकों ने बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने किशन (19) और सुनील (19) के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात रविवार शाम की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-25 स्थित बाल सुधार गृह में दो युवकों ने बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी है। सूचना पर सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज शिव चरण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि बाल सुधार गृह में किशन और सुनील बंद हैं। शाम को उनका परिवार रिसेप्शन पर मिलने आया था। इसके बाद दोनों रिसेप्शन पर पहुंचे। परिवार से मिलने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे तभी सिक्योरिटी गार्ड केशव (62) ने किसी बात को लेकर उन्हें वहीं रुकने को कहा लेकिन किशन और सुनील सिक्योरिटी गार्ड की बात मानने की बजाय उससे उलझ पड़े। इसके बाद दोनों ने मिलकर केशव की पिटाई करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य तीन सिक्योरिटी गार्डों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि किशन और सुनील अक्सर लड़ा करते हैं।