फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two big education trustees of Punjab raided here, one crore cash was found

पंजाब के दो बड़े एजुकेशन ट्रस्टियों के यहां छापे, एक करोड़ नकद मिले

Fri, 29 Jan 2021 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two big education trustees of Punjab raided here, one crore cash was found
चंडीगढ़। पंजाब के दो बड़े एजुकेशन ट्रस्ट पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। चंडीगढ़ और पंजाब के कई ठिकानों पर देर रात तक आयकर विभाग की जांच जारी थी। इस दौरान टीम को एक करोड़ रुपये नगद व कई प्रापर्टी के कागजात मिले हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि एजुकेशन सोसाइटी से जुड़े लोग ट्रस्ट का पैसा अपने निजी हित में खर्च में कर रहे थे। इस बात की सूचना आयकर विभाग को मिली थी। उसके बाद विभाग की कई टीमों ने ट्रस्ट के मालिक व उनके ठिकानों में छापे मारे। हालांकि इस बारे में आयकर विभाग के आला अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है लेकिन इस बात की पुष्टि जरूर की कि ट्रस्ट की जांच चल रही है।
विज्ञापन

विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पंजाब स्थित यूनिवर्सल एजुकेशन सोसाइटी व देश भगत मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट मोहाली सहित कई जिलों में कालेज चलाते हैं। यह दोनों ही ट्रस्ट हैं। नियम के मुताबिक, ट्रस्ट का पैसा ट्रस्ट की गतिविधियों पर खर्च करना होता है, लेकिन ट्रस्टी इन पैसों का इस्तेमाल अपने निजी हित पर खर्च कर रहे थे, जो आयकर के नियमों का उल्लंघन है। इस बात की सूचना आयकर विभाग को मिली। उसके बाद टीम ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी। बुधवार को कई टीमें गठित हुईं और वीरवार को प्रधान आयकर निदेशक एलके अग्रवाल, एडिशनल डायरेक्टर अंकुर अल्यिा, डिप्टी डायरेक्टर जोतिंदर कौर बाजवा के नेतृत्व में टीमों ने मोहाली, चंडीगढ़ और बठिंडा के ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन

एक टीम ने यूनिवर्सल एजुकेशन सोसाइटी के ट्रस्टी गुरलाब व देश भगत मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के ट्रस्टी गुरप्रीत सिंह के मोहाली स्थित घर पर भी छापे मारे। इसके अलावा चंडीगढ़ सेक्टर-38 वेस्ट में ट्रस्टी से जुड़े कर्मचारियों के ठिकाने पर भी एक टीम ने रेड मारी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी इस बात का खुलासा नहीं कर सकते कि जांच के दौरान क्या-क्या मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed