फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Axis Bank employees embezzlement crores of rupees

एक्सिस बैंक में गबन: दो कर्मचारियों ने सवा दो करोड़ रुपये और 37 लाख रुपये का सोना किया साफ

Thu, 01 Sep 2022 05:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 05:57 PM IST
सार

थाना बेगोवाल में एक्सिस बैंक कर्मी नितेश और रमनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दसूहा निवासी आरोपी नितेश कुमार विदेश जा चुका है और बैंक से रकम गायब होने का आंकड़ा बढ़ सकता है। मामले की विजिलेंस जांच चल रही है।

विज्ञापन
Two Axis Bank employees embezzlement crores of rupees
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एक्सिस बैंक के दो कर्मचारियों ने दो करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक का गबन किया। बैंक से 37 लाख रुपये से अधिक के चार सोने के पैकेट भी गायब कर दिए हैं। मामला पंजाब के कपूरथला जिले के बेगोवाल स्थित एक्सिस बैंक की शाखा का है। थाना बेगोवाल में विभिन्न धाराओं के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी रणजोध सिंह ने बताया कि आरोपी कर्मियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक की बेगोवाल शाखा में बीते 25 अगस्त को बैंक की विजिलेंस विंग ने दबिश दी थी और करोड़ों के घोटाले के संबंध में जांच की। विंग ने अहम दस्तावेजों को कब्जे में भी लिया था। एक्सिस बैंक के क्लस्टर हेड हरपिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेगोवाल शाखा में कार्यरत नितेश कुमार निवासी दसूहा और रमनदीप सिंह निवासी बेगोवाल ने दो करोड़ 19 लाख 21 हजार 110 रुपये का गबन किया है और बैंक से ग्राहकों के गोल्ड लोन के एवज में पड़े चार सोने के गहनों के पैकेट भी गायब हैं। इनकी कीमत 37 लाख 12080 रुपये बनती है।
विज्ञापन


थाना बेगोवाल में एक्सिस बैंक कर्मी नितेश और रमनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दसूहा निवासी आरोपी नितेश कुमार विदेश जा चुका है और बैंक से रकम गायब होने का आंकड़ा बढ़ सकता है। मामले की विजिलेंस जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed