{"_id":"62f92012697735315209ddcd","slug":"two-asi-of-chandigarh-will-get-president-police-medal-on-independence-day-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस: चंडीगढ़ के पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, प्रशासक आज करेंगे अमृत सरोवर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस: चंडीगढ़ के पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, प्रशासक आज करेंगे अमृत सरोवर का उद्घाटन
Mon, 15 Aug 2022 02:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Aug 2022 02:20 AM IST
सार
कैंबवाला में अमृत सरोवर का उद्घाटन प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित करेंगे। परेड ग्राउंड से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सोमवार को प्रशासक कैंबवाला पहुंचेंगे और वहां शहर के पहले मॉडल तालाब का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
लखबीर सिंह और रंजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस में सराहनीय सेवा के लिए चंडीगढ़ के दो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टरों को इस बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने जा रहा है। एसएसपी हेडक्वार्टर में रीडर के पद पर तैनात रंजीत सिंह और विशेष सुरक्षा दस्ते के प्रभारी लखबीर सिंह को यह सम्मान मिलने जा रहा है। रंजीत को इससे पहले दो बार प्रशासन की ओर से भी पुरस्कार मिल चुका है। वहीं लखबीर यूएन मिशन में शामिल रह चुके हैं।
विज्ञापन
रंजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में उन्हें प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कार मिला था, वहीं 2019 में विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार मिल चुका है। वे वर्ष 1991 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। लगभग 30 साल की सर्विस में उन्होंने शहर के कई पुलिस स्टेशनों में अपनी सेवाएं दीं हैं।
विज्ञापन
वहीं लखबीर सिंह ने बताया कि वह वर्ष 1995 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 1999 में उन्हें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनाया गया। इसके बाद वह आईटी पार्क, सेक्टर-11, 3, सारंगपुर सहित कई थानों में प्रभारी के रूप में भी पदस्थ रहे। वर्ष 2015 से 2016 तक उन्हें यूएन मिशन पर भेजा गया। वहीं गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2018 में उन्हें विशेष प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा गया।
विज्ञापन
लखबीर बोले- विदेश में पूछते थे भारतीय जवान इतना काम कैसे करते हैं
लखबीर सिंह ने बताया कि अमेरिका में उनके बैच के लोग आठ घंटे बाद काम खत्म करके चले जाते हैं। वहीं सिंगापुर में प्रशिक्षण के दौरान वहां के लोग पूछते थे कि भारतीय पुलिस इतना काम कैसे करती है जिसका कोई समय ही नहीं है। वास्तव में हर जगह का काम करने का अपना तरीका है लेकिन भारतीय पुलिस की तरह लोगों की सेवा करने का जज्बा किसी में नहीं।
अमृत सरोवर का प्रशासक आज करेंगे उद्घाटन
कैंबवाला में अमृत सरोवर का उद्घाटन प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित करेंगे। परेड ग्राउंड से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सोमवार को प्रशासक कैंबवाला पहुंचेंगे और वहां शहर के पहले मॉडल तालाब का उद्घाटन करेंगे। नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तालाब के पानी में मछलियों को डाला जाएगा ताकि वह पानी की गंदगी को समाप्त कर सकें। फव्वारे और रंगीन लाइट से तालाब जगमग रहेगा। बता दें कि 35 लाख रुपये से नगर निगम कैंबवाला और सारंगपुर में तालाबों की सूरत बदल रहा है। इसका सौंदर्यीकरण किया गया है।
अमनदीप सिंह को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
उत्कृष्ट सेवा के लिए बुड़ैल मॉडर्न जेल के अतिरिक्त अधीक्षक अमनदीप सिंह को सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों अवार्ड मिलेगा। अमनदीप सिंह को इससे पहले वर्ष 2012 और 2016 में प्रशासन की ओर से बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वहीं वर्ष 2021-22 में अमनदीप सिंह ने एक निजी संस्था के साथ मिलकर शहरभर में डेढ़ लाख पौधे वितरित किए थे जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।
अमनदीप सिंह ने बताया कि कैदियों के स्वास्थ्य और उनकी स्किल के लिए जेल में उन्होंने काफी काम किया है। जेल से छूटने के बाद कैदियों को बाहर अपने हुनर के दम पर काम मिल सके इसलिए उनकी रुचि के अनुसार काम का प्रशिक्षण दिलवाया जाता है। यह प्रयोग काफी हद तक सफल भी रहा है। वहीं जेल में खेल को लेकर भी काफी स्तर पर काम किया है।