फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested including Nigerian in online fraud case

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including Nigerian in online fraud case
चंडीगढ। साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में नाइजीरियन समेत दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से डेटा वाले मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सतविंदर सिंह निवासी दिल्ली और ओडोके फ्रैंसिक इफेनी नाइजीरियन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी सतविंदर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि, आरोपी ओडोके फ्रैंसिक इफेनी नाइजीरियन को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से ऑनलाइन ठगी से संबंधित कई अहम जानकारियां हासिल करेगी।
विज्ञापन

साइबर सेल को सोमवार को सूचना मिली थी कि सेक्टर-21 निवासी पीड़ित महिला से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दिल्ली में सक्रिय हैं। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक हरिओम शर्मा और उनकी टीम ने सूचना पर आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला इंस्टाग्राम पर इंग्लैंड के रिचर्ड नामक व्यक्ति के जाल में फंस गई। उसने अपने एक साथी की मदद से महिला से 13 लाख 31 हजार 700 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। इसके बाद पता चला कि वह इंग्लैंड का रिचर्ड नहीं बल्कि नाइजीरिया का आडेके फ्रांसिस इफेनी था। उन्होंने इस मामले की शिकायत सेक्टर-19 थाना पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed