फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested for cheating retired police inspector of Rs 20.75 lakh

Chandigarh News: सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर को झांसा देकर 20.75 लाख ठगने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 04:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating retired police inspector of Rs 20.75 lakh
मनीमाजरा। चंडीगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर को झांसा देकर 20.75 लाख रुपये ठगने वाले दो शातिरों को साइबर सेल ने दबोचा है। इनकी पहचान सोमोदीप सरकार (20) और सीता राम (21) निवासी एबी303 कस्तोपुर, बारबरी ताला, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। गांव किशनगढ़ के रहने वाले बीरेंद्र सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते छह दिसंबर को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उसने खुद को ट्रेजरी ऑफिसर बताते जीवित प्रमाणपत्र मांगा। कहा आपकी पेंशन एवं अन्य भत्ते रोक दिए जायेंगे। उसके बाद फिर दूसरे नंबर से कॉल आई। उसने विश्वास में लेकर सारी जानकारी ले ली। कुछ दिन बाद उनका बीएसएनएल मोबाइल नंबर बंद हो गया। जब वह मोबाइल नंबर के कार्यालय गए पता चला कि उनका मोबाइल नंबर पोर्ट हो गया है। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी पहुंचकर पता किया तो पता चला कि उनके एचडीएफसी खाते से 18 लाख 81 हजार और एसबीआई के पेंशन खाते से 1.94 लाख रुपये निकल चुके थे। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए एसपी-साइबर सेल ने एक टीम बनाई और आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed