फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested, accused of shooting attacker

गोली चलाने के आरोपी दो हमलावर गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 28 Sep 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, accused of shooting attacker
नारायणगढ़। करीब डेढ़ माह पूर्व बराड़ा में हुई गोली चलाने की घटना में मारे गए मुश्ताक की मौत के मामले में सीआईए ग्रामीण ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बराड़ा क्षेत्र के गांव के हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी तादाद में हथियार भी बरामद किए। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों हमलावरों को पुलिस रिमांड लेने का प्रयास करेगी। जिससे अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सात अगस्त को बरवाला (पंचकूला) स्थित गर्वमेंट कॉलेज के चुनाव के लिए सरगर्मियां चल रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने बरवाला स्थित एक नाई की दुकान पर दोपहर को दिनदहाडे फायरिंग कर दी। बाद में कुछ युवक इसी मसले के संबंध में बराड़ा के एक रेस्टोरेंट पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन


 इन लोगों पर भी गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में मुश्ताक, मोहित व अशोक नामक तीन युवक घायल हो गए उन्हें गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान मुश्ताक वासी बहलौलपुर जिला मोहाली की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। बराड़ा पुलिस ने हमले में घायल मोहाली के बहलौलपुर निवासी अशोक पुत्र मंगू राम की शिकायत पर लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मामले में कोई खास प्रगति न होने के कारण डीसीपी ग्रामीण ने यह मामला सीआईए ग्रामीण के सुपुर्द कर दिया था। लगभग एक पखवाड़े चली इस जांच के दौरान सीआईए ने बराड़ा क्षेत्र के गांव दनौरा वासी साहिल खान तथा कम्बासी वासी दीपक को गिरफतार कर लिया।


सीआईए के प्रभारी कुलवंत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि साहिल खान से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस तथा एक देसी कटटा व दीपक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों हमलावरों का वो ज्यादा से ज्यादा दिन का रिमांड लेना चाहेंगे ताकि इस मामले के अन्य आरोपियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed