फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two and a half crore bribe case: CBI DSP arrested for demanding 10 percent from ED assistant director

ढाई करोड़ रिश्वत मामला: ईडी सहायक निदेशक से 10 प्रतिशत मांगने वाला सीबीआई का डीएसपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 03:38 PM IST
सार

धन शोधन से जुड़े मामले में हिमाचल के शिक्षण संस्थान संचालकों से ढाई करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के मामले में चंडीगढ़ सीबीआई द्वारा शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप के खिलाफ एफआईआर नंबर 33 व 34 दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Two and a half crore bribe case: CBI DSP arrested for demanding 10 percent from ED assistant director
आरोपी डीएसपी - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप ने ढाई करोड़ की रिश्वत मामले में सीबीआई के डीएसपी बलबीर सिंह को भी सीबीआई की जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने अपने ही विभाग के आरोपी डीएसपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसका एक दिन का रिमांड मंजूर हुआ। 

विज्ञापन


ईडी के सहायक निदेशक ने डीएसपी पर रिश्वत के पैसों में से 10 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगाए थे। विशालदीप की ओर से इस बारे में सीबीआई निदेशक सहित अन्य को लिखित शिकायत भेजी गई थी। जिसके बाद अब यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन




गौरतलब है कि धन शोधन से जुड़े मामले में हिमाचल के शिक्षण संस्थान संचालकों से ढाई करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के मामले में चंडीगढ़ सीबीआई द्वारा शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप के खिलाफ एफआईआर नंबर 33 व 34 दर्ज की गई है। इसी मामले में उसके भाई विकासदीप और नीरज को भी गिरफ्तार किया हुआ है जिनके पास से करीब 1.10 करोड़ रुपये की रिकवरी भी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत के इस मामले में जब विशालदीप गिरफ्तार नहीं हुआ था और वह फरार चल रहा था तो तीन जनवरी को उसने सीबीआई के निदेशक को करीब 15 पेज की एक लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत सीबीआई के ही एक डीएसपी सहित उसके खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले दो अन्य के खिलाफ थी। शिकायत में विशालदीप ने आरोप लगाए थे कि उसे रिश्वत मांगने के लिए सीबीआई डीएसपी द्वारा ही उकसाया गया था। 

डीएसपी ने उसे जांच के दौरान बहुत बार अलग-अलग जरिए से संपर्क करने का भी प्रयास किया था। इसके बाद वह उसे मोहाली और शिमला माल रोड पर भी मिला था। इसी दौरान डीएसपी ने उसे शिक्षण संस्थानों के संचालकों से रिश्वत लेने के लिए उकसाया और उससे रिश्वत के पैसों में से 10 प्रतिशत कमीशन देने के लिए भी कहा था।

सीबीआई आफिस में पूछताछ के दौरान बिगड़ गई थी तबीयत
रिमांड पर चल रहे विशालदीप से सीबीआई ने उसके द्वारा डीएसपी के खिलाफ दी गई शिकायत को लेकर पूछताछ की। विशालदीप ने जांच टीम को डीएसपी के बारे में बताया कि किस तरह उसे रिश्वत मांगने के लिए उकसाया और उसे बाद में शिक्षण संस्थान संचालकों के साथ मिलकर झूठे रिश्वत के केस में फंसाया गया है। इन आरोपों को लेकर सोमवार को सीबीआई द्वारा अपने विभाग के डीएसपी को पूछताछ के लिए कार्यालय में बुलाया गया और विशालदीप द्वारा लगाया गया आरोपों को लेकर सवाल-जवाब किए गए।

सूत्रों के मुताबिक डीएसपी ने विशालदीप द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया था। लेकिन जांच टीम ने जब कहा कि विशालदीप के पास कमीशन मांगने के सुबूत तो पूछताछ के दौरान ही डीएसपी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन फानन में सीबीआई की टीम डीएसपी को सेक्टर 32 अस्पताल में लेकर गई थी जहां उसका इलाज करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed