फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Advisors of Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu Comments on Indira Gandhi and Captain Amarinder Singh 

बुरे फंसे सिद्धू: नवजोत के सलाहकारों ने की इंदिरा और कैप्टन पर अभद्र टिप्पणियां, हाईकमान तक पहुंचीं शिकायत

Mon, 23 Aug 2021 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 10:35 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंचने के बाद ही कैप्टन इस मुद्दे पर मुखर हुए हैं। उनके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के कई नेता सिद्धू के दोनों सलाहकारों के बयानों के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Two Advisors of Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu Comments on Indira Gandhi and Captain Amarinder Singh 
नवजोत सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपने लिए नियुक्त किए तीन सलाहकारों में से दो प्रो. प्यारेलाल गर्ग और मालविंदर सिंह माली की तरफ से लगातार राष्ट्रीय मुद्दों पर की जा रही सार्वजनिक बयानबाजी अब सिद्धू पर भारी पड़ने लगी है। कांग्रेस के खिलाफ इन सलाहकारों के अभद्र प्रचार ने नवजोत सिद्धू की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पता चला है कि माली द्वारा शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी का विवादित कार्टून लगाने और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निजी जीवन के जुड़े फोटो अपलोड करके अभद्र टिप्पणी करने का मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


इस पूरे मामले में जहां नवजोत सिद्धू फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं वहीं उनके खेमे के नेता भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि रविवार को कैप्टन और पंजाब के कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कैप्टन ने सिद्धू को दोनों सलाहकारों को प्रदेश प्रधान को सलाह देने तक सीमित रहने की ताकीद करने के साथ ही नवजोत सिद्धू से भी अपने सलाहकारों पर लगाम लगाने को भी कहा है। 
विज्ञापन



पंजाब कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंचने के बाद ही कैप्टन इस मुद्दे पर मुखर हुए हैं। उनके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के कई नेता सिद्धू के दोनों सलाहकारों के बयानों के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि हाईकमान ने सिद्धू से उनके सलाहकारों को लेकर सवाल पूछ लिए हैं। संभव है सिद्धू सोमवार को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक राजकुमार वेरका ने रविवार को कहा कि संभव है कि सिद्धू को इतने ज्यादा सलाहकारों की जरूरत हो, लेकिन उनके सलाहकारों को ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जो देश और पार्टी के खिलाफ जाता हो। वेरका ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सिद्धू अपने सलाहकारों को ऐसी बयानबाजी से रोकेंगे ताकि देश में आपसी भाईचारे को नुकसान न पहुंचे। 


वेरका के अलावा पंजाब कांग्रेस के एक पूर्व प्रधान और सीनियर नेता अमरदीप सिंह चीमा ने भी कहा कि नए कांग्रेस प्रधान को अपने सलाहकारों को ऐसी बयानबाजी से रोकना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर होगा कि ये सलाहकार अपनी सलाह केवल प्रदेश प्रधान को ही दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed