{"_id":"6287f564840ff6460f6bd6fc","slug":"two-accused-of-gangrape-of-girl-arrested-remand-for-three-days-chandigarh-news-pkl4512506185","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन का मिला रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन का मिला रिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। साइबर सेल ने 27 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप और अश्लील तस्वीरें वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता की अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर गलत काम भी करवाते थे। आरोपियों की पहचान डेराबस्सी दीपक उर्फ कुनाल उर्फ सैनी (33) और सेक्टर-46 निवासी अविनाश उर्फ हीर (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पीड़िता को तीन साल से जानते थे। इस दौरान आरोपियों ने युवती की अश्लील तस्वीरें खींचकर वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपी बार बार अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर बार बार दुष्कर्म करते थे। पीड़िता आरोपियों से डर डर कर रहने लगी। इसके बाद आरोपियों ने युवती से गलत काम करवाना शुरू कर दिया। न करने पर युवती के साथ मारपीट भी करते थे। इसके लिए आरोपी लोगों से पैसे लेते थे। दोनों ने पीड़िता के व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे मैसेज भेजे हुए हैं। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद केस साइबर सेल को सौंप दिया गया। साइबर सेल ने दोनों को गिरफ्तार कर मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।