फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two accused have been arrested from Chhattisgarh in connection with the sarpanch's murder.

अमृतसर पुलिस को सफलता: वल्टोहा के आप सरपंच की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से पकड़े गए

Sun, 11 Jan 2026 08:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 08:08 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी सुखराज सिंह और कर्मवीर के रूप में हुई है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह वारदात उन्होंने विदेश में बैठे अपने आका और कुख्यात अपराधी प्रभ दासुवाल के निर्देश पर अंजाम दी।

विज्ञापन
Two accused have been arrested from Chhattisgarh in connection with the sarpanch's murder.
पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के कस्बा वल्टोहा के आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने रायपुर (छत्तीसगढ़) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना चार जनवरी की शाम वेरका स्थित मेरी गोल्ड मैरिज पैलेस में हुई थी जहां आरोपियों ने सरपंच जरमल सिंह के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी सुखराज सिंह और कर्मवीर के रूप में हुई है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह वारदात उन्होंने विदेश में बैठे अपने आका और कुख्यात अपराधी प्रभ दासुवाल के निर्देश पर अंजाम दी। दोनों आरोपियों ने घटना के बाद पंजाब से फरार होकर दिल्ली होते हुए रायपुर में शरण ली थी। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


शादी समारोह में सिर पर पिस्तौल रख कर मारी थी गोली

अमृतसर पुलिस ने आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया है। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों के लोकेशन ट्रेस, काल डिटेल्स और सर्विलांस कर रही थी। तरनतारन पुलिस ने उनकी मदद करने वाले एक साथी को पांच जनवरी को एनकाउंटर में ढेर भी किया था। जानकारी के अनुसार जरमल सिंह उस समय अमृतसर किसी शादी में गए थे, लेकिन आरोपी उनका पीछा कर रहे थे। मौका पाते ही दोनों ने सरपंच के सिर के पीछे गोली चलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed