फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused entered house located Moulikaze sent jail search remaining accused continues

मौलीजागरां में स्थित घर में घुसकर हमला करने वाले दो आरोपियों को भेजा गया जेल, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 29 Jul 2020 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused entered house located Moulikaze sent  jail search remaining accused continues
मनीमाजरा। रंजिश के चलते मौलीजागरां में घर में घुस कर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मौलीजागरां के सरबजीत और मदन के रूप में हुई। मौलीजागरां पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मौलीजागरां के मकान नंबर 4202 निवासी चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मौलीजागरां मकान नंबर 3018 निवासी मदन और मकान नंबर 4192 निवासी सरबजीत की उनकी साथ कुछ दिन पहले कहा-सुनी हुई थी। इससे पहले भी कई बार उनकी दोनों से झड़प होती रही है। रविवार शाम को मदन और सरबजीत अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उनके घर पर आए और सभी ने मिलकर उसके भाई नानू राम और उस पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को काफी चोटें लगीं। वहीं सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच-16 लेकर गई, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed