{"_id":"5cb3cedabdec22145c46f681","slug":"twitter-war-in-captain-amrinder-singh-and-harsimrat-badal-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत को कैप्टन की सलाह- चुनाव के बाद खूब पढ़ें इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत को कैप्टन की सलाह- चुनाव के बाद खूब पढ़ें इतिहास
Mon, 15 Apr 2019 05:52 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Apr 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के बीच ट्विटर पर जंग तेज हो गई है। हरसिमरत के ट्वीट के जवाब में सीएम ने कहा कि तुम्हारे ट्वीट तुम्हारे परदादा द्वारा जनरल डायर को दिए भोज को जायज नहीं ठहरा सकते।
विज्ञापन
हरसिमरत ने पहले एक तस्वीर जारी की और लिखा कि कैप्टन के दादा जनरल डायर के साथ हैं। इस पर कैप्टन ने कहा कि पहले वह इतिहास की जानकारी हासिल करें। सीएम ने कहा कि जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद हरसिमरत के परदादा द्वारा दिए गए चर्चित शाही भोज पर स्पष्टीकरण देने में असफल रहने पर ही वह ऐसी कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के पास स्पष्ट तौर पर इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। उनके भाई बिक्रम मजीठिया, पति सुखबीर बादल व उनके पिता प्रकाश सिंह बादल उनके परदादा के शर्मनाक कार्यों के संबंध में माफी मांगने में क्यों असफल रहे हैं। हरसिमरत उन्हें गलत इतिहास पढ़ने को कह रही हैं।
विज्ञापन
मेरे दादा के लंदन दौरे की रैंडम विडियो का जलियांवाला नरसंहार से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने हरसिमरत को सलाह दी कि मतदान के बाद इतिहास की खूब पढ़ाई करें, क्योंकि लोग उन्हें घर बिठाएंगे और उनके पास फालतू समय होगा, हैप्पी रीडिंग।
सीएम ने कहा कि हरसिमरत अपने राजनीतिक आका भाजपा के लिए जलियांवाला बाग शताब्दी का सियासीकरण कर रही हैं। शिअद, भाजपा की लीडरशिप के रास्ते चल रहा है, बादल कुनबे में खुद को भाजपा की कठपुतली बना लिया है।