फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Twitter war between Navjot Sidhu and Arvind Kejriwal

ट्विटर वार: केजरीवाल ने रेत खनन मामले में चुप्पी की बात की, सिद्धू ने याद दिलाई माफी

Sat, 18 Dec 2021 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 03:15 PM IST
सार

पंजाब चुनाव जीतने की पुरजोर कोशिश में जुटे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अभी तक केवल सीएम चरणजीत चन्नी पर ही निशाना साध रहे थे। कुछ दिन पहले तक तो वे नवजोत सिद्धू के उठाए सभी मसलों का समर्थन भी कर रहे थे। 

विज्ञापन
Twitter war between Navjot Sidhu and Arvind Kejriwal
नवजोत सिद्धू और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच जमकर शब्द बाण चल रहे हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब केजरीवाल ने रेत खनन मामले में सिद्धू की चुप्पी पर सवाल उठाए। दरअसल सिद्धू ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट किया था जिसमें आप के वादों पर सवाल उठाया था।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी पंजाबी जानना चाहते हैं कि आप उन मुफ्त उपहारों के लिए फंड कहां से लाएंगे जिनकी आप प्रतिदिन घोषणा करते हैं। अगर आप वादों के लिए बुनियादी आर्थिक समर्थन नहीं दे सकते हैं तो लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करें। पंजाबी भीख के नहीं बल्कि आय के लायक हैं। पंजाब मॉडल सभी पंजाबियों के लिए आय और अवसर प्रदान करने के लिए मॉडल है। इसके जवाब में केजरीवाल ने लिखा कि अखबार/टीवी वालों ने आपके सीएम के क्षेत्र में रेत चोरी पकड़ी है। उनका कहना है सीएम के रेत माफिया से सम्बंध हैं। सीएम कोई एक्शन नहीं ले रहे। बादल जी और कैप्टन साहिब दोनों इस पर चुप हैं। आप भी चुप हैं। क्यों? सीएम से लेकर नीचे तक रेत चोरी हो रहा है। इसे रोकेंगे तो 20 हजार करोड़ रुपये आ जाएंगे।
विज्ञापन

 

राजनीतिक पर्यटक नहीं जान सकता पंजाब की जमीनी हकीकत

इसके बाद सिद्धू ने लिखा कि पंजाब मॉडल व्यापक शोध पर बना है, आपके जैसे खोखले वादों और अनुमानों पर नहीं। रेत खनन में 20 हजार करोड़ नहीं, 2 हजार करोड़ की क्षमता है। जबकि शराब में 30 हजार करोड़ की संभावना है, जिसका आपने दिल्ली में निजीकरण किया। सिद्धू ने आगे लिखा कि केवल चुनाव में आने वाला राजनीतिक पर्यटक पंजाब की जमीनी हकीकत को कभी नहीं जान पाएगा। 5 साल में जब आप दूर थे, मैंने रेत खनन नीति बनाई, खनन माफिया के खिलाफ इसे लागू करने के लिए संघर्ष किया और लोगों के मुद्दों को उठाया। जब आप झुके और ड्रग माफिया से माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed