Twitter war: फिर आमने-सामने हुए आईएएस अशोक खेमका और संजीव वर्मा, गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध को लेकर भिड़े
गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध को लेकर आईएएस अशोक खेमका ने ट्वीट किया। खेमका ने कहा कि गेहूं निर्यात प्रतिबंधित करने से देश में गेहूं की उपलब्धता बढ़ेगी और घरेलू कीमतें गिरेंगी। इस पर आईएएस संजीव वर्मा ने निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के दो आईएएस फिर आमने सामने हो गए हैं। गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध को लेकर आईएएस अशोक खेमका ने ट्वीट किया। खेमका ने कहा कि गेहूं निर्यात प्रतिबंधित करने से देश में गेहूं की उपलब्धता बढ़ेगी और घरेलू कीमतें गिरेंगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ है, परंतु हमारे किसानों को हानि होगी। गेहूं की सरकारी खरीद पर हमारे किसानों को बोनस देना क्या उचित नहीं है?
गेहूं निर्यात प्रतिबंधित करने से देश में गेहूं की उपलब्धता बढ़ेगी और घरेलू कीमतें गिरेंगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ है, परंतु हमारे किसानों को हानि होगी।
विज्ञापन
गेहूं की सरकारी खरीद पर हमारे किसानों को बोनस देना क्या ऊचित नहीं है? — Ashok Khemka (@AshokKhemka_IAS) May 21, 2022
इस पर उनके धुर विरोधी आईएएस संजीव वर्मा ने कटाक्ष किया। वर्मा ने भी ट्वीट किया.. नाच न जाने आंगन टेढ़ा। कृषि, उपभोक्ता, बाजार अर्थव्यवस्था से अनभिज्ञ जन आजकल पारंगत अर्थशास्त्री बन गए हैं। जमीनी हकीकत जान लेते तो अच्छा होता।