फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   TV Serial Promotion by Starcast in Chandigarh

आपको हंसाने और गुदगुदाने को आ रहे हैं 'एलियन'

Sat, 07 Jun 2014 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jun 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
TV Serial Promotion by Starcast in Chandigarh

सुपर पावर से सुसज्जित एलियन आपके बीच आ जाएं तो क्या होगा? न उनको धरती की भाषा मालूम है न ही वह तौर तरीके जानते हैं। एलियन की ऐसी ही जिंदगी से सजा कामेडी सीरियल लेकर आ रहा है सब टीवी। इस नए सीरियल का प्रसारण होगा 9 जून से। इसके कलाकारों में प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर और टीवी कलाकार सुमित राघवन, तनाज और बख्तियार ईरानी शामिल होंगे।

विज्ञापन


हैट्स आफ प्रोडक्शंस के संस्थापक जे डी मजेठिया ने चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बड़ी दूर से आये हैं एक खोजपरक एलियन कॉमेडी टीवी शो है। इसकी कहानी एक एलियन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एलियन परिवार अपने लापता बेटे की तलाश के लिए धरती पर आया है।
विज्ञापन


सब टीवी के बिजनेस प्रमुख और एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट अनूज कपूर ने कहा कि नया शो मानवीय भावनाओं, प्यार, खुशी, जिज्ञासा इत्यादि को दिखाएगा। इस शो के लेखक/निर्देशक, आतिश कपाड़िया ने कहा कि हम एलियन से काफी अलग होते हैं लेकिन समान रूप से एलियन के रूप में प्रस्तुत हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के बाद एलियन बना
एक्टर सुमित राघवन ने कहा कि मेरा पैशन एक्टिंग हैं। एक्टिंग करना होता है तो डूबकर काम करता हूं। टीवी सीरियल्स, फिल्मों और थिएटर में काम किया पर सच कहूं तो स्टेज पर ड्रामा करते हुए मैंने खुद को तरोताजा पाया। उन्होंने कहा कि जेडी और आतिश ने जब मानव की शक्ल वाले एलियन का किरदार निभाने के लिये मुझसे संपर्क किया तो काफी उत्साहित हुआ। सीरियल की अवधारणा गजब की है।

मैंने ‘सजन रे झूठ मत बोलो‘ के लिये सब टीवी के साथ और साराभाई वर्सेज साराभाई के लिये हैट्सऑफ प्रोडक्शन्स के साथ काम किया है। इसमें आप देखेंगे कि एलियन को ब्रश करना तक नहीं मालूम होता है, कोई बताता है कि ब्रश किया जाता है तो वह कपड़े धोने का ब्रश करने लगते हैं। इसी तरह फैमिली का कांसेप्ट, पार्टी आदि की जानकारी भी उनको नहीं होती।

ऐसे में एलियन की त्रासदी दिखाई गई है कि किस तरह से वह परेशान होते हैं। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे में अच्छा काम मिला। उसमें इंस्पेक्टर का किरदार किया है। उन्होंने कहा कि टीवी शो भी मैं कर रहा हूं लेकिन थिएटर करते हुए ही मुझे ताजगी मिलती है।


खिचड़ी तो क्लास थी
निर्देशक आसिफ कपाडिया की फिल्म खिचड़ी तो क्लास थी। यह कहना है खिचड़ी के नायक जेडी मजूमदार का। वह सब टीवी के धारावाहिक बड़ी दूर से आएं हैं के प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कहा कि अब एक्टिंग करने का समय ही नहीं मिलता है। प्रोडक्शन का काम ही इतना ज्यादा हो चुका है कि कुछ और नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि बड़ी दूर से आएं हैं में ग्राफिक वर्क काफी दिखेगा। इसके साथ ही इसकी कास्ट्यूम तैयार करने में काफी समय और पैसा लगा है। कास्ट्यूम की कीमत करीब दस लाख है। उन्होंने कहा कि सीरियल काफी बेहतर होगा।

यह हैं कलाकार
सुमित राघवन- वसंत घोटाला
रूपाली भोसले- वर्षा घोटाला
विनय रोहरा - शरद घोटाला
पुनीत तलरेजा- हेमंत घोटाला
सुजय भागवे- शिशिर घोटाला
भावना खत्री- अन्ना डिसूजा
तनाज ईरानी- लिजा डिसूजा
बख्तियार ईरानी- रानी डिसूजा

प्रसारण
सब टीवी पर नौ जून से रात 9:30 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed