फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tussle continues on Chandigarh Mayor election date councilors of AAP and Congress are out of city

Chandigarh Mayor Election: चुनाव तिथि पर जारी घमासान के बीच में फंसे पार्षद, 14 दिन से न घर गए न इलाके में

Wed, 24 Jan 2024 08:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 08:53 AM IST
सार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव का एलान 10 जनवरी को हुआ था। पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने पार्टी बदली जिसके बाद आप अपने पार्षदों को पंजाब ले गई। 16 जनवरी को कांग्रेस पार्षद जसबीर बंटी को लेकर निगम में हंगामा हुआ। 18 जनवरी को मेयर चुनाव स्थगित होने के बाद अब आप और कांग्रेस पार्षद शहर से बाहर ही हैं।

विज्ञापन
Tussle continues on Chandigarh Mayor election date councilors of AAP and Congress are out of city
चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तिथि को लेकर घमासान जारी है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई भी जारी है। 

विज्ञापन


इस बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद पिछले करीब 14 दिन से शहर से बाहर हैं। उनके मोबाइल बंद हैं। वार्ड के लोग अपने पार्षदों को ढूंढ रहे हैं। लोहड़ी, मकर संक्रांति और अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों में वार्ड के लोगों को पार्षद का इंतजार रहा। सभी पार्षद भी इस भागदौड़ से खुश नहीं है।

10 जनवरी को मेयर चुनाव के लिए तिथियों की घोषणा हुई थी और 18 जनवरी को चुनाव कराने का फैसला हुआ था। पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने पाला बदल लिया तो अन्य पार्षदों को जोड़ तोड़ से बचाने के लिए चुनाव की घोषणा के अगले ही दिन आम आदमी अपने सभी पार्षदों को शहर से बाहर रोपड़ के एक रिजॉर्ट ले गई। कुछ दिन बाद कांग्रेस भी अपने पार्षदों को पहले रोपड़ ले गई और अब पंजाब के विभिन्न स्थानों की यात्रा पर हैं। सभी पार्षदों के मोबाइल बंद हैं। पार्षदों को अपने कार्यकर्ताओं-रिश्तेदारों से बातचीत भी बड़ी मुश्किल से और निगरानी में हो रही है। 
विज्ञापन


16 जनवरी को नगर निगम में हुए हंगामे के बाद स्थिति खराब हुई है। पिछले दो हफ्ते से हो रही इस भागदौड़ से सभी पार्षद खुश नहीं हैं लेकिन उनके पास कोई चारा भी नहीं है। नाखुशी के कई कारण हैं। कई पार्षदों के अपने व्यवसाय है, जिससे वो दूर हैं। किसी पार्षद को किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जाना था तो कोई अपने वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि था लेकिन पिछले कई दिनों से बाहर होने की वजह से वह उसमें शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद के बिना कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
आप के पार्षद जसबीर लाडी का रविवार को जन्मदिन था। सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ही बधाई स्वीकार की और भाजपा को शहर से उखाड़ फेंकने की बात कही। उनकी गैर उपस्थिति में उनके समर्थक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा और जन्मदिन मनाया। 


इसके अलावा सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी वार्डों में दर्जनों कार्यक्रम हुए लेकिन कोई पार्षद नहीं पहुंच सका। घर-परिवार से दूर होने की वजह से कुछ पार्षद अंदर खाते नाराज भी हैं। वार्ड के लोगों में भी असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसलिए पार्षदों की नजर बुधवार को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर है। सभी चाहते हैं कि जल्द मेयर चुनाव खत्म हो और सभी पहले की तरह लौट सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed